अंतर्राष्ट्रीय

शिक्षा और समानता का संदेश देने के लिए बुद्ध व रविदास प्रतिमा अनावरण

दलित और वंचित वर्गों के उत्थान तथा शिक्षा के महत्व पर मजबूत होगा

गाजीपुर।बिरनो क्षेत्र के जमुआरी तांती गांव में संत शिरोमणि गुरु रविदास,महात्मा बुद्ध की प्रतिमा का अनावरण सामाजिक समरसता,शिक्षा और समानता का संदेश देने के लिए डॉ भीमराव अंबेडकर पार्क में किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जंगीपुर विधायक डॉ विरेन्द्र यादव ने दोनों प्रतिमाओं का समारोह पूर्वक अनावरण करते हुए कहा कि इन प्रतिमाओं के स्थापना से महापुरुषों के समानता, करुणा,भाईचारे और मानवता के संदेश को बढ़ावा मिलेगा।दलित और वंचित वर्गों के उत्थान तथा शिक्षा के महत्व पर मजबूत होगा।यह आयोजन स्थानीय समुदायों को उनके इतिहास और महापुरुषों के योगदान से जोड़ने का एक सार्थक प्रयास है।महात्मा बुद्ध के सत्य और अहिंसा के संदेश को याद किया। करते हुए बुद्ध के विचार को दोहराया कि स्वयं पर विजय पाना हजारों युद्धों को जीतने से बेहतर है।डॉ. अंबेडकर के विचारों को साझा करते हुए कहा कि शिक्षा शेरनी का दूध है जो व्यक्ति का विकास करता है।इस मौके पर ग्राम प्रधान सुमन यादव,पप्पू यादव, पूर्व मंत्री रमाशंकर राजभर,पप्पू यादव,रविंद्र यादव, रामआशीष सिंह,खरपत्तन राम,रामबचन,कांता राम,जमुना राम,शशिकांत कुमार,बहादुर,मूरत, शैलेंद्र,जितेंद्र,रामनवमी, सोनू, मदन कुमार,डॉ सुभाष राम,राकेश कुमार,वीरेंद्र,विजय, पारस आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button