तांती गांव ज़श्न में डूबा दो युवाओं की जोड़ी ने रचा इतिहास
गांव की दो प्रतिभाओं का समारोह पूर्वक सम्मान समारोह किया गया क्षेत्र हुआ हर्षित

गाजीपुर।बिरनो ब्लाक के तांती गांव में 40 वर्षों बाद मिली एक युवक को सरकारी नौकरी वहीं दूसरा छात्र बना सीबीएसई बोर्ड का टापर तो गांव डूबा जश्न में। शुक्रवार को हनुमान मंदिर के परिसर में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों लोगों ने दोनों होनहारों का माल्यार्पण, अंगवस्त्रम्,स्मृति चिन्ह,मेडल,ट्राफी देकर सम्मानित करते हुए हौसला अफजाई किया।गांव निवासी फिरोज अहमद के पुत्र तारिक जमाल ने 2026 की सीबीएसई बोर्ड परीक्षा कक्षा 10 वीं में 96% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल तो वहीं जिला टापटेन में दूसरा स्थान पर जगह बनाई अपनी मेहनत से शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्कृष्ट अंक प्राप्त किया।साथ गांव निवासी अमरजीत सिंह के पुत्र अंकुश सिंह का चयन केंद्र सरकार के अधीनस्थ वरिष्ठ सचिवालय सहायक पद पर होने से क्षेत्र के लोग गर्व महसूस कर रहे हैं।गांव निवासी समाजसेवी अजीत सिंह कहा कि दोनों होनहारों ने सिद्ध कर दिया की प्रतिभाएं किसी अभाव की मोहताज नहीं होती।इन्होंने से 4 दशकों के कुंठा को तोड़ते हुए गांव के युवा पीढ़ी को प्रेरणा देने का कार्य किया।गांव के लोग आज गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं जो अभिशाप लगा था उस मिथ्था को दोनों ने एक हिन्दू-मुस्लिम एकता व गंगा यमुना तहजीब को जीवंत रखते हुए मान सम्मान बढ़ाने का कार्य किया।अंत में उपस्थित सैकड़ों महिला पुरूषों ने दोनों को सम्मानित करते हुए हौसला अफजाई कर उज्जवल भविष्य की ईश्वर से मंगलमय कामना किया।इस मौके पर ऊषा सिंह,अनील सिंह, राधेश्याम पाण्डेय,कौशल सिंह,जागृती सिंह,मोनू सिंह,सोनू सिंह,आनंद सिंह,गुड़िया सिंह,रामचन्द्र सिंह, पार्वती सिंह,अरविन्द सिंह,त्रिभुवन राम,रामविलास पासवान,मगरू गुप्ता,रविन्द्र खरवार,राहुल कुमार, सुनील गौंड,संतोष सिंह,गुड्डू सिंह,विपिन,सजनू राजभर,राजन यादव आदि मौजूद रहे।



