ग़ाज़ीपुर

2027 में पी.डी.ए की सरकार ही बनेगी:पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव

2027 में पी.डी.ए की सरकार ही बनेगी:पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव

गाजीपुर।समाजवादी पार्टी गाजीपुर के तरफ से पी.डी.ए चौपाल का आयोजन ग्राम कुसमी कला में दीपचंद राम के दरवाजे पर श्याम देवराम की अध्यक्षता में बैठक हुई ,जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व जिला अध्यक्ष व प्रदेश कमेटी के सदस्य रामधारी यादव ने कहा की इस समय देश में महंगाई धर्म जाति को बढ़ावा देने वाली सरकार से जनता ऊब चुकी है इसे सत्ता से हटाने के लिए पी.डी.ए जन चौपाल के माध्यम से जनता को जागरूक किया जा रहा है, ताकि आने वाले समय में सभी लोग पी.डी.ए के बैनर तले होकर भाजपा को सत्ता से दूर करने का काम करेंगे और अपनी पी.डी.ए कि सरकार बनाएंगे सदर विधानसभा अध्यक्ष तहसीन अहमद ने कहा कि अब समय आ गया है, कि हम सभी को 2027 में माननीय अखिलेश यादव की सरकार बना कर प्रदेश के विकास के रथ को आगे बढ़ा सके, अब प्रदेश की जनता जाग चुकी है, बस इंतजार 2027 का कर रही है, राष्ट्रीय सचिव शिक्षक सभा भरत यादव ने कहा कि आप लोगों के बल पर ही 400 पर के नारा को रोका गया जिससे इस सरकार के मनमानी पर रोक लगा, समाजवादी जनता पार्टी चंद्रशेखर के पार्टी के वरिष्ठ नेता व प्रदेश सचिव राम विजय सिंह यादव ने कहा कि 2027 में आप लोग अपने एक वोट के अधिकार का प्रयोग कर एक मंच पर होकर वोट नहीं किया तो आने वाले समय में आपका वोट का अधिकार भी समाप्त कर दिया जाएगा संबोधन करने वालों वक्ताओं में प्रदेश सचिव पिछड़ा प्रकोष्ठ कमलेश कुमार यादव,हाई कोर्ट के एडवोकेट जगत मोहन बिंद, सूरज राम बागी,पूर्व प्रधान परशुराम बिंद,शेषनाथ,चंद्रिका आदि लोगों ने संबोधित किया संचालन पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रभुनाथ राम ने किया तथा अन्य लोगों की उपस्थिति रही तारा देवी,सुशीला देवी,सीमा देवी, कंचन देवी,ममता देवी,रंजीत राम,श्री राम गौतम,रामधनी राम ,राधेश्याम प्रजापति,ओमप्रकाश चौरसिया,गुड्डू राम, देवनारायण राम,बैजनाथ राम अम्बिका राम,सहादुर राम,रामअवतार राम,कालिका राम,मुनीब राम,धर्मराज बिंद, नथुनी राम,सुभाषचंद्र राम आदि लोग लोगों की उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button