ज्ञान रूपी ज्योति से ही दूर किया जा सकता है अज्ञानता का घोर अंधेरा:सुनील कुमार प्रधानाचार्य
डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर आदर्श इंटर कॉलेज टिसौरी में दीपों के पावन पर्व दीपावली मनाई गई

गाजीपुर।डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर आदर्श इंटर कॉलेज टिसौरी में दीपों के पावन पर्व दीपावली पर बच्चों द्वारा दिया मेकिंग,रंगोली पेंटिंग, बोर्ड डेकोरेशन आदि विविध प्रतियोगिताओं के साथ-साथ भक्ति के रस में सराबोर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया जिसे देखते हुए उपस्थित लोग भाव विभोर हो उठे कार्यक्रम का शुरुआत मां सरस्वती एवं मां लक्ष्मी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर और दीप प्रज्वलन से हुआ इसके बाद बच्चों द्वारा झांकी, नृत्य, नाटक, गीत, मिशन सिंदूर पररंगोली, अयोध्या आए मेरे प्रभु राम सजा दो घर को गुलशन सा आदि संगीत पर बच्चों द्वारा काफी मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया।रंगोली प्रतियोगिता में कक्षा 9 प्रथम कक्षा 12 प्रथम कक्षा 8 द्वितीय कक्ष 10 तृतीय स्थान रहा तथा प्राथमिक विद्यालय के बच्चे कक्षा 5 प्रथम कक्षा तीन द्वितीय कक्षा 4 तृतीय स्थान रहा।विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील कुमार ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ज्ञान रूपी ज्योति से ही दूर किया जा सकता है अज्ञानता का घोर अंधेरा,दीपावली जहां एक ओर साफ सफाई का संदेश देती है वही इस महानिशा पर जलाए जाने वाले दीपक यह दर्शाते हैं कि जब चारों ओर अंधेरा है तो एक छोटा सा दीपक कितना प्रकाशमान होता है बच्चों से पटाखे ना फोड़ने और दीपक जलाने की सलाह दी गई । दीपावली पर सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई दी गई । बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजकुमार राम अजीत यादव सुजीत कुमार जनार्दन राम योगेश कुमार सचिन राजभर रामकेश राजभर आशा कुमारी नेहा अंशु अंशिका कुसुम चौहान दिव्या भारती उर्वशी शर्मा संध्या भारती प्रतिभा प्रमिला प्रियंका आकृति पांडे अर्चना चौहान अंतिमा में आदि लोग उपस्थित रह।



