ग़ाज़ीपुर

मुहम्मदपुर तड़वा के प्रधान पद में पुष्पा चौहान ने मारी बाजी

मुहम्मदपुर तड़वा के प्रधान पद में पुष्पा चौहान ने मारी बाजी

कासिमाबाद।विकासखंड के मोहम्मदपुर टड़वा के प्रधान पद के उपचुनाव में पूर्व प्रधान पुष्पा चौहान ने अपने निकटतम प्रतिबंध को 125 वोटो से हराकर एक बार फिर मु .पुर टड़वा के प्रधान पद पर कब्जा किया, निवर्तमान प्रधान सूर्यनाथ चौहान ने इस बार के चुनावी मुकाबले में अपनी पत्नी को चुनावी रण में उतारा था वही शेषनाथ चौहान ने अपनी पत्नी और पूर्व प्रधान पुष्पा चौहान को उतारा था ,अंतिम में मतगणना के उपरांत पुष्पा चौहान को 733 और निकटतम प्रतिद्वंदी सविता चौहान को 608 मत प्राप्त हुए,पहले चक्र की गिनती में सविता चौहान को 42 वोट से बढ़त हासिल हुई,वही दूसरे चक्र की गिनती के बाद भी सविता चौहान को 2 वोट की मामूली बढ़त हासिल हुई वही तीसरे चक्र में पुष्पा चौहान ने सविता चौहान पर अजेय 132 वोट की बढ़त हासिल कर ली और चौथे राउंड में 7 वोट ज्यादा पाकर भी सविता चौहान पुष्पा चौहान से 125 वोट से करारी हार को स्वीकार करना पड़ा,जैसा की विदित है कि निवर्तमान प्रधान सूर्यनाथ चौहान 2021 के आम चुनाव में शेषनाथ चौहान को 63 वोट से पराजित कर दिया था,लेकिन चुनावी हलफनामे में तथ्यों को छिपाने के कारण सूर्यनाथ चौहान के निर्वाचन को रद्द घोषित कर दिया गया था,जिसके कारण उपचुनाव की नौबत आई जिसमे 6 तारीख को मतदान हुआ और आज मतगणना में शेषनाथ चौहान की पत्नी ने अपने पति की हार का बदला लेते हुए बड़ी जीत दर्ज की,जीत के बाद भाजयुमो जिला अध्यक्ष विश्व प्रकाश अकेला,नीरज पांडे,अमरनाथ शर्मा,अमित राय ,आदि लोगो ने शेषनाथ चौहान को बधाई दी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button