भारतीय संविधान के लागू होने के साथ देश को एक सशक्त लोकतांत्रिक पहचान मिली
डॉ.भीमराव अंबेडकर के कुशल नेतृत्व में प्रारूप समिति ने अथक परिश्रम से भारतीय संविधान का निर्माण हुआ

गाजीपुर।जिले के मरदह शिक्षा क्षेत्र के कबीरपुर कंसहरी गांव स्थित एस टी एस इण्टर नेशनल स्कूल में 77 वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया।प्रधानाचार्या प्रतिष्ठा सिंह झंडारोहण करते हुए कहा कि 15 अगस्त 1947 को भारत ने विदेशी शासन से स्वतंत्रता प्राप्त की,लेकिन 26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान के लागू होने के साथ देश को एक सशक्त लोकतांत्रिक पहचान मिली।यही दिन भारत को एक संपूर्ण गणतंत्र के रूप में स्थापित करता है।प्रबंध निदेशक विशाल सिंह कहां की संविधान निर्माण की ऐतिहासिक यात्रा पर प्रकाश डालते हुए बताया कि डॉ.भीमराव अंबेडकर के कुशल नेतृत्व में प्रारूप समिति ने अथक परिश्रम से भारतीय संविधान का निर्माण किया,जो आज विश्व का सबसे विस्तृत,समावेशी और मजबूत संविधान माना जाता है।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर भारत माता की जय, वंदे मातरम् और संविधान अमर रहे जैसे नारों से गुंजायमान रहा।समारोह में शिक्षकगण,छात्र-छात्राएँ एवं अभिभावकगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।



