ग्रीष्मकालीन पोस्टर प्रतियोगिता 7 सितम्बर 2025 को होगी
शारदा ज्योति समाज के तत्वावधान में युवाओं में छिपी प्रतिभा कों निखारने एवं उनके उत्साहवर्धन हेतू

गाजीपुर।शारदा ज्योति समाज के तत्वावधान में युवाओं में छिपी प्रतिभा कों निखारने एवं उनके उत्साहवर्धन हेतू अपने पूर्व निर्धारित समयानुसार “दिब्यांजू संग्रह दीपांजू ”चयन प्रतियोगिताओं में प्रथम चरण की प्रतियोगिताएं आगामी 7 सितम्बर 2025 दिन रविवार क़ो द प्रेसीडियम इण्टरनेशनल स्कूल अष्टभुजी कालोनी बड़ीबाग लंका में अपने पूर्व निर्धारित निम्न समयानुसार होगी।ग्रीष्मकालीन (postr) पोस्टर प्रतियोगिता का शीर्षक- “लेखराज चित्रगुप्त “(Lekhraj chitragupta ) प्रातः 8 बजे से 9-30बजे तक (इसमें लेखराज चित्रगुप्त जी की तस्वीर प्रतिभागियों को बनाना है।गुलदस्ता (बुके) प्रातः 9- 45 से 10- 30 बजे तक,अल्पना (रंगोली) प्रातः 10- 45 से 11- 30 बजे तक,आर्ट & क्राफ्ट शीर्षक में “पौधों का गमला बनाए” प्रातः11-45 बजे अपराह्न 1-15 बजे तक मेंहदी-अपराह्न 1-30 से 2-15 बजे तक होगी।सभी प्रतिभागियों का प्रवेश-पत्र संस्था द्वारा निर्गत किया जा चुका है प्रतिभागी जहां अपना आवेदन-पत्र जमा किए है वही पर सम्पर्क कर अपना प्रवेश – पत्र प्राप्त कर ले lNOTE – बिना प्रवेश-पत्र परीक्षा भवन में प्रवेश की अनुमति नहीं है।परीक्षा भवन में अभिभावकों का प्रवेश निषेध है l केवल प्रतिभागी एवं निर्णायक मण्डल ही उपस्थित रहेंगे।संस्था द्वारा द्वितीय(गणित ,सुलेख ,निबन्ध ,सामान्य ज्ञान,चित्रकला आदि चरण एवं तृतीय पोस्टर ,विचार अभिव्यक्ति,एकल गीत ,एकल नृत्य)चरण की सभी प्रतियोगिताए अपने पूर्व निर्धारित समयानुसार होंगी l विशेष जानकारी के लिए विवरणिका देखे।यह जानकारी दिनेश्वर दयाल श्रीवास्तव सचिव शारदा ज्योति समाज गाजीपुर ने दिया।



