श्री गौरी शंकर जी का अर्घा कार्यक्रम संपन्न हुआ
श्री गौरी शंकर जी का अर्घा कार्यक्रम संपन्न हुआ

गाजीपुर।जनपद के मरदह क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महाहर धाम शिव मंदिर में शुक्रवार को श्री गौरी शंकर जी का अर्घा कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस पवित्र अनुष्ठान में भक्तों ने निर्धारित समय पर मंदिर पहुंचकर दूध,घी,सकला और पैसे से भगवान का अभिषेक किया।महाहर धाम जनपद का एक प्रसिद्ध शिव मंदिर है,जहां विशेष अवसरों पर धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाते हैं।इस अवसर पर भक्तों को गौरी शंकर जी के दर्शन का पुण्य प्राप्त करने का अवसर मिला।
कार्यक्रम में सेवक आलोक तिवारी सराय मुबारक,जमीदार उपाध्याय, राहुल गिरि,योगी यादव,चंद्रमा साधू,रामचंद्र यादव,राजकुमार तिवारी, महेंद्र यादव,हवलदार सिंह,मकसूदन सिंह,मलखान यादव,रामप्रवेश सिं,वीरेंद्र सिंह,रमाशंकर गिरी रायपार्टी दुखुर्शी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति अतिथि के रूप में मौजूद रहे।मंदिर प्रबंधन की ओर से सभी भक्तों को शिव मंदिर में दूध से अर्घा भरने के लिए निमंत्रण दिया गया था।इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर अपनी आस्था का परिचय दिया।



