ग़ाज़ीपुर

विभाग असूली में मस्त,बड़े हादसे को आमंत्रण दे रहा टांसफार्मर,बिजली निगम मौन

विद्युत निगम की लापरवाही से महाहर धाम,नरवर हादसा कांड जैसे हादसे की आशंकाएं प्रबल हो रही

गाजीपुर।मरदह ब्लॉक मुख्यालय जाने वाले मार्ग पर सड़क किनारे 250 केवीए ट्रांसफार्मर बना जानलेवा,आवागमन करने वाले राहगीर भयभीत हैं।ट्रांसफार्मर के चारों ओर झाड़ियां कुस कतवार फैल गया हैं.इससे जानलेवा हादसे का खतरा लगातार बना हुआ है.स्थानीय लोगों ने बताया कि खुले में रखे टांसफार्मर से पहले भी कई लोग बिजली के झटके से घायल हो चुके हैं. बावजूद इसके बिजली विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गयी.कई बार शिकायत के बाद भी न तो झाड़ियों की सफाई हुई,न ही लटके तारों को ठीक किया गया.लोगों में विभाग की लापरवाही को लेकर आक्रोश देखा जा रहा है।स्थानीय ग्रामीण विजय सिंह,संजय यादव,गोलू पाण्डेय,विजय मल्ल,अनिल शर्मा,रामचंद्र राम,छोटेलाल यादव,विजयी यादव,विनोद खरवार आदि ने बताया की इसी रास्ते पर कई सरकारी कार्यालयों के साथ शिक्षण संस्थानों से जुड़े लोग आते जाते है।आगे चेतावनी दी है कि यदि जल्द ट्रांसफाॅर्मर के आसपास की झाड़ियों को नहीं हटाया गया और तारों की मरम्मत नहीं हुई,तो कोई भी हादसा हो सकता है,आए दिन जर्जर विद्युत के तारों से आए दिन आग लगती रहती है।लोगों ने बताया कि विद्युत निगम की लापरवाही से महाहर धाम,नरवर हादसा कांड जैसे हादसे की आशंकाएं प्रबल हो रही है।ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।जल्द से जल्द विभाग द्वारा इसे ठीक नहीं कराया गया तो हम आन्दोलन के लिए बाध्य होंगे।इस संबंध में विभाग के जेई इस्तियाक अली ने बताया कि जल्द ही इसका निस्तारण किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button