खंड विकास अधिकारी के स्थानांतरण से कर्मचारियों में हर्ष
नियमों व कानून के दायरे में रहकर के शासन के मंशा के अनुरूप पर जन कल्याण का कार्य करने वाले बीडीओ

गाजीपुर।नियमों व कानून के दायरे में रहकर के शासन के मंशा के अनुरूप पर जन कल्याण का कार्य करने वाले खंड विकास अधिकारी कौस्तुभ मणि पाठक का मरदह विकास खंड से स्थानांतरण हो गया हैं। 18 फरवरी 25 से 15 जुलाई 25 तक के पांच माह के अल्प कार्यकाल में विकास खण्ड क्षेत्र में कोई भी ठोस विकास कार्य धरातल पर नहीं उतारा।लेकिन इनके द्वारा लगातार कर्मचारियों व ग्राम प्रधानों को अनुशासन का पाठ पढ़ाया गया।जिससे भारी संख्या में ग्राम प्रधान व पचास की संख्या में तैनात कर्मचारी काफी नाखुश रहे।जिस कारण कोई भी विकास कार्य धरातल पर नहीं उतर सका।जिससे आम जनता का काफी नुकसान हुआ।विकास कार्यों का लाभ लाभार्थियों को नहीं प्राप्त हुआ।अब जब की इनके कार्य मुक्त होने पर जहां कर्मचारियों में प्रसन्नता व्याप्त है वहीं दूसरी ओर राजनीतिक क्षेत्र में इनके कार्यकाल की घोर निंदा भी होती दिख रही है।



