अंतर्राष्ट्रीय

‌पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल बना हुआ है,चारों भ्रष्टाचार चरम पर:जनार्दन राम

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का 30 वां ब्लॉक दो दिवसीय सम्मेलन सम्पन्न

मरदह गाजीपुर।क्षेत्र के मटेहूं गांव में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का 30 वां ब्लॉक दो दिवसीय सम्मेलन सम्पन्न हुआ।
जिसमें संगठन की मजबूती पर बल देते हुए पार्टी के जिला सचिव जनार्दन राम ने अंतरराष्ट्रीय राष्ट्रीय घटना चक्र का जिक्र करते हुए कहा कि हमारे देश के अंदर मौजूदा सरकार तानाशाही तरीके से आम जनता को सांप्रदायिकता जातिवादी मानसिकता के आधार पर समाज को बांटने का कार्य कर रही है,इसका ताजा उदाहरण मणिपुर के अंदर औरतों को निर्वस्त्र करके घूमाना देश में अलग-अलग हिस्सों में जातीय तनाव गरीबों को जबरन जलाना,आगरा में जाति तनाव सरकार के खिलाफ आम जनता में अविश्वास बनता जा रहा है।देश में पनपने परिस्थितियों का मुकाबला करने के लिए लाल झंडे के सिपाहीयों को जनता को जागरुक करते हुए संघर्ष करने की आवश्यकता है।पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल बना हुआ है,चारों भ्रष्टाचार चरम पर चल रहा,प्रतिदिन चोरी हत्या लूट बलात्कार की घटनाओं से आमजन भयभीत होकर जीवन यापन कर रहा है, उसके बाद भी सरकार निरंकुश बन शासन चला रही है।आज पार्टी 100 वी वर्षगांठ पूरे देश में मना रही है।पार्टी‌ आजादी से पहले आजादी के बाद भी लगातार संघर्ष करती आ रही है।किसान मजदूर की आवाज बुलंद कर रही है आगे आवाहन करते हुए कहां की सभी चुनौतियों का मुकाबला करते हुए आगे बढ़ने की जरूरत है।सीताराम यादव, रामबचन बिन्द,राधेश्याम यादव प्रधान,रामलाल, चतुरी,राजीव कुमार सिंह, सुभाष कुशवाहा,विक्रमा यादव,भोलाराम,नाथूराम आदि मौजूद रहे।झंडा उत्तोलन पार्टी के वरिष्ठ नेता रामजी गुप्ता ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button