अंतर्राष्ट्रीय

ईद व होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन,आपसी भाईचारे का दिया संदेश

ईद व होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन,आपसी भाईचारे का दिया संदेश

शगाजीपुर।जनपद के बरबरहना मोहल्ला स्थित डॉ.नवाब कॉलोनी में ईद एवं होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया।कार्यक्रम में क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और आपसी सौहार्द एवं भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर पहुंचे सदर विधायक जै किशन साहू ने मुख्य आयोजक डॉ0एम एस आदिल समेत उपस्थित सभी लोगों को होली एवं ईद की बधाई व शुभकामना दी।पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि आज मौजूदा समय में जिस तरह से आपसी भाईचारे और सौहार्द को बिगड़ने का प्रयास किया जा रहा है ऐसे समय में इस तरह के आयोजन से गंगा जमुनी तहजीब को मजबूती और बल मिलता है इस कार्यक्रम और इसके आयोजक डॉ0 आदिल की जितनी प्रशंसा की जाय कम है।कार्यक्रम में विभिन्न समुदायों के लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद और होली की शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर डॉ.एम.एस.आदिल ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता और भाईचारे को मजबूत करते हैं।उन्होंने सभी से मिलजुल कर रहने और प्रेम व सौहार्द बनाए रखने की अपील की।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने मिठाइयों,फल और लजीज नाश्ते का आनंद भी लिया और एक-दूसरे के साथ खुशी के पल साझा किए। अंत में आयोजक डॉ0 आदिल ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य लोगों में खुर्शीद अहमद पूर्व विधायक, राशीद उमर अंसारी पीस पार्टी,फैजान खान प्रवक्ता बहुजन समाज पार्टी,मु0खालिद,मु0अकबर,अंकित वर्मा,सुनील सिंह,अब्दुल वफ़ा, डॉ0राजेश सिंह सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button