अंतर्राष्ट्रीय

भाजपा नेता से कथित दुर्व्यवहार के मामले में दो पुलिस कर्मी लाइन हाजिर

पुलिसकर्मियों ने उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और थाने से बाहर चले जाने को कहा था

गाजीपुर के मरदह थाना क्षेत्र में भाजपा नेता से कथित दुर्व्यवहार के मामले में पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने सख्त रुख अपनाते हुए दो पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद दोनों पुलिसकर्मियों को गाजीपुर पुलिस लाइन से संबद्ध कर दिया गया है।

लाइन हाजिर किए गए पुलिसकर्मियों में आरक्षी चालक अजीत यादव और आरक्षी सत्येंद्र कुमार शामिल हैं। यह कार्रवाई बोगना गांव निवासी भाजपा भोजापुर मंडल उपाध्यक्ष खुशनारायन सिंह की शिकायत के आधार पर की गई है।
खुशनारायन सिंह ने आरोप लगाया कि 11 दिसंबर की सुबह करीब 10 बजे, थाना परिसर में दो पक्षों के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने के दौरान दोनों आरक्षियों ने उनसे बिना किसी कारण दुर्व्यवहार किया। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और थाने से बाहर चले जाने को कहा।

भाजपा नेता ने बताया कि घटना के बाद उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों को मामले से अवगत कराते हुए लिखित शिकायत दर्ज कराई थी।
इस प्रकरण की पुष्टि करते हुए भाजपा भोजापुर मंडल अध्यक्ष प्रांशु सिंह सोनू ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद जिला स्तर के भाजपा पदाधिकारियों को पूरे मामले की जानकारी दी गई थी। उन्होंने पुलिस प्रशासन से दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।

स्थानीय लोगों ने दोनों पुलिसकर्मियों पर पहले भी थाना क्षेत्र के लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार के आरोप लगते रहे हैं।भाजपा नेता से जुड़े इस प्रकरण के बाद पुलिस अधीक्षक ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को लाइन हाजिर कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button