समाजसेवी सुशील चौबे चाइना बाबा असहाय महिला को दी बारह हजार आर्थिक सहायता
समाजसेवी सुशील चौबे चाइना बाबा असहाय महिला को दी बारह हजार आर्थिक सहायता

गाजीपुर।मरदह ब्लाक के सराय मुबारक गांव निवासी असहाय विधवा महिला रीमा राजभर को चर्चित समाजसेवी नरवर गांव निवासी सुशील चौबे चाइना बाबा सौजन्य से सराय मुबारक़ गांव के पूर्व ग्राम प्रधान एवं प्रधानाध्यापक अजय तिवारी ने बारह हजार रुपये आर्थिक सहायता दी।रीमा राजभर के पति बृजेश राजभर की मृत्यु अचानक बीमार होने के कारण चार दिन पूर्व हो गयी थी।रीमा राजभर की दो पुत्रियां क्रमशः तेरह दिन एवं एक साल की है।सास-ससुर की पहले ही मृत्यु हो जाने के कारण घर पर देखभाल एवं जीविकोपार्जन करने वाला कोई सदस्य कोई नही है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रदीप प्रभाकर,सन्तोष राजभर,सन्तोष यादव,जित्तू राजभर,रामकरन गोड़,लालचन्द्र गोड़,बहादुर राजभर,प्रेमचन्द्र राजभर,वीरेन्द्र शर्मा, विजयी राजभर,रामप्रकाश पासवान समेत काफी तादात में ग्रामीण उपस्थित रहे।मां इंद्रावती फिलिग स्टेशन सेवठा सिंगेरा की संचालिका पुष्पा देवी की तरफ से संरक्षक प्रदीप प्रभाकर द्वारा इस असहाय महिला को एक दिन पूर्व दस हजार रुपये आर्थिक सहायता दी गयी थी इनसे प्रेरित होकर चाइना बाबा द्वारा महिला को मदद करने को काफी सराहा जा रहा है।चर्चित समाजसेवी सुशील चौबे चाइना बाबा ने कहा कि ऐसे निराश्रित पीड़ित परिवार को इस परिस्थितियों में मदद देना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है।



