अंतर्राष्ट्रीय

जिंदा मछली लदा पिकप हाई-वे पर पलटा एक लाख की मछली मरी

आजमगढ़ स्थित पोखरे से लेकर जमानियां मछली मंडी जा रहा था चालक

गाजीपुर।मरदह।थाना क्षेत्र के मलिकनाथपुर गांव के सामने हाई-वे पर अनियंत्रित होकर पलटी चार पहिया मछली पिकप वाहन लाखों रुपए का हुआ नुकसान। घंटो तक हाई-वे पर आवागमन रहा प्रभावित।सोमवार की सुबह 9.30 बजे मऊ की ओर से गाजीपुर की तरफ चार पहिया पिकप वाहन चालक नफीस आलम व उसका साथी सुनील कुमार निवासी जमानियां कस्बा आजमगढ़ से जिंदा 6 कुंतल डेढ़ लाख रूपए की कीमत मछली लेकर ब्रिकी हेतु जमानियां जा रहे थे कि जैसे ही वह गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन मार्ग के मलिकनाथपुर गांव के सामने पहुंचे की अचानक उसके वाहन का बायें साइड का पहिया/चक्का निकल कर फेंका गया,ओवरलोड होने के कारण तुरंत वाहन अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर बने डिवाइडर से टकराते हुए बिजली पोल को तोड़ते हुए लम्बे मार्ग हाई-वे पर पलट गया जिससे वाहन पर लदी सारी मछली सड़क पर इधर उधर बिखर गई चारों ओर अफ़रा-तफ़री का माहौल मच गया मौके पर जुटे सैकड़ों लोगों ने बढ़-चढ़ कर मदद करते हुए वाहन पर सवार चालक व खलासी को सकुशल बाहर निकाला तथा सभी मछलियों को दूसरे वाहन से आगे की ओर भेजा।घटना में कोई हताहत नहीं हुई बल्कि एक लाख रुपए की लागत की मछली मृत हो गई जिससे भारी नुक़सान हुआ।इस संबंध थानाध्यक्ष तारावती यादव ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस वाहन को हाई-वे से हटवाकर आवागमन सुचारू कराया।कोई हताहत की खबर नहीं मिली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button