ग़ाज़ीपुर

दिव्यांग अंश पाल ने मेडल लाकर लहराया परचम,गौरवान्वित हुआ क्षेत्र

गाजीपुर।गाजियाबाद में सम्पन्न हुई दो दिवसीय हुई प्रदेश स्तरीय स्पेशल ओलंपिक स्टेट चैंपियनशिप प्रतियोगिता 2025 में स्थानीय मरदह गांव निवासी दो खिलाड़ियों ने मेडल हासिल कर जिले का नाम रौशन किया है।दिव्यांग खिलाड़ी अंश पाल ने बोची स्पेशल ओलंपिक एथलीट प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीतकर दूसरा स्थान हासिल किया,गांव निवासी ओमप्रकाश पाल के पुत्र अंश पाल वर्तमान समय में उच्च प्राथमिक विद्यालय मनिहारी में शिक्षा प्राप्त कर रहा हैं।स्पेशल ओलंपिक के यूनिफॉइड तथा व्यक्तिगत हैण्डबॉल प्रतिस्पर्धा में अनिल पाल पुत्र रामबदन पाल ने प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेंडल जीता है। इस प्रदर्शन के आधार पर अनील का नेशनल हैंडबॉल टीम में भी चयन हो गया।दोनो के मेडल पाने से गांव सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है।दोनो खिलाड़ियों के आगमन पर स्थानीय लोगो माल्यार्पण का स्वागत करते हुए हौसला आफजाई किया। वहीं दूसरी ओर बधाई और शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा हुआ है।इस मौके पर कोच संतोष कुशवाहा,
शशिप्रकाश सिंह,रामनारायण यादव,नंन्हकू पाल,अरुण पाल,नीरज सिंह,ओमप्रकाश पाल,आनंद जायसवाल,गौतम गुप्ता,विजय सिंह, पंकज यादव,सहदेव सिंह,दुर्गावती पाल,प्रभावती पाल, सुनील पाल,सूर्यभान पाल,रामचंद्र जायसवाल आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button