ग़ाज़ीपुर

तीसरे सोमवार को टूटा आस्था का जनसैलाब,एक लाख श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

लहुरी काशी में महाहर धाम शिव मंदिर पौराणिक सिद्धपीठ है

गाजीपुर।सावन मास के तीसरे सोमवार को महाहर धाम शिव मंदिर में टूटा आस्था का जन सैलाब 85 से 90 हजार लोगों ने जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक कर पूजन अर्चन किया।शिवभक्तों की महाहर यात्रा ऐतिहासिक रही,जो दिव्यांगता को भी मात दें शिवभक्त महाहर धाम पहुंचे।यात्रा शहर स्थित ददरीघाट से गंगा जल लेकर‌ हजारों शिवभक्तों ने रविवार की देर शाम से शुरू की यात्रा जो सोमवार देर शाम तक चलता रहा।शिवभक्त सड़क मार्ग द्वारा पैदल,‌दंडवत,साईकिल,मोटर साइकिल,चार पहिया वाहन,ई-रिक्शा से लगातार शिवालय पहुंचकर जलाभिषेक के लिए लगातार आगे बढ़ रहे थे।पैर में पड़े छाले व दर्द भी आस्था को चोट नहीं पहुंचा सकी। 35 किलोमीटर की कठिन यात्रा शिवभक्त एक दिन में ही पूरी करते हुए,महाहर धाम जलाभिषेक करने के लिए कोसो लंबी यात्रा तय किए।मार्गों में भोलेभक्तों की सेवा के लिए जगह-जगह स्टाल भी लगाए गए थे।जल पान के साथ ही गर्म व डंडा पेयजल भी उपलब्ध रहा।महाहर धाम शिव मंदिर पर आधी रात से ही शिवभक्तों की कतारें लग गई थी।शिवभक्तों के जयकारों से क्षेत्र का कण-कण शंकर के भक्तिभाव में डूबा नजर आया।शिवालय के कपाट रात के तीसरे पहर में मंगला आरती पूजन के साथ खुलने के बाद दर्शन करने वालों की कतार बढ़ गई थी।हजारों भोले के भक्तों की कतार देर शाम तक लगी रही।जलाभिषेक के‌ लिए दर्जनों दिव्यांग जन व किन्नर समाज ने भी जलाभिषेक कर बाबा भोलेनाथ का आर्शीवाद लिया।सोमवार देर शाम तक‌ लगभग 1 लाख शिवभक्तों ने महाहर बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक कर दर्शन पूजन किए।इस मौके पर सुरक्षा की दृष्टि से मंदिर सहित परिसर में सीसी कैमरे,एक सेक्सन पीएसी, फायर ब्रिगेड,चेक पोस्ट,बैरेकेटिंग,सहित पांच थानों की पुलिस,महिला कांस्टेबल,पुरूष कांस्टेबल, होमगार्ड,सब इंस्पेक्टर,पांच एचएसओ की ड्यूटी स्विफ्टवार लगाई गई थी।इस मौके पर उप जिलाधिकारी कासीमाबाद संजय यादव,पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल सोनकर,क्षेत्राधिकारी अनिल चन्द्र तिवारी,थानाध्यक्ष तारावती यादव,विरेंद्र सिंह,डॉ रामप्रवेश सिंह,प्रवीण पटवा,प्रभाकर पाण्डेय,आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button