अंतर्राष्ट्रीय

लाभांश बढ़ाने और न्यूनतम आय गारंटी की मांग को लेकर किया लखनऊ में धरना

क्षुब्ध होकर जिले के कोटेदारों ने तय कार्यक्रम के अनुसार एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया

गाजीपुर।जिले के कोटेदारों ने लाभांश बढ़ाने और न्यूनतम आय गारंटी की मांग को लेकर इको गार्डन लखनऊ में किया धरना प्रदर्शन।कोटेदार संघ ने बताया कि पूर्व में उत्तर प्रदेश सरकार चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं,तो वे 28 जनवरी 2026 से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेंगे।जिससे क्षुब्ध होकर जिले के कोटेदारों ने तय कार्यक्रम के अनुसार एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करके सरकार से पुनः मांगों को पूरी करने की गुहार लगाई।आल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर उत्तर प्रदेश के जिला उपाध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह मुन्नु ने कोटेदारों का उत्साहवर्धन करते हुए सरकार से की जा रही प्रमुख मांगों पर चर्चा पर बताया कि कोरोना काल में महत्वपूर्ण सेवा कार्य किए थे,जिसकी सरकार ने भी सराहना की थी।वर्तमान में भी वे आयुष्मान कार्ड,किसान फॉर्मर रजिस्ट्री और निर्वाचन आयोग के एसआईआर जैसे कई सरकारी कार्यों में अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं।उन्होंने कहा कि इसके बावजूद,उत्तर प्रदेश में कोटेदारों को मिलने वाला लाभांश अन्य राज्यों की तुलना में काफी कम है।हरियाणा,गोवा, केरल और दिल्ली में 200 रुपये प्रति क्विंटल लाभांश दिया जाता है,जबकि उत्तर प्रदेश में यह मात्र 90 रुपये प्रति क्विंटल है।इसके अतिरिक्त, गुजरात में कोटेदारों को 20 हजार रुपये की न्यूनतम आय गारंटी भी मिल रही है।ऐसी स्थिति में उत्तर प्रदेश के कोटेदार स्वयं को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं।कोटेदार संघ ने घोषणा की है कि यदि उनकी मांगें प्रति क्विंटल 300 व 20 हजार आय की गारंटी नहीं मिलेगी तो वे अब अनिश्चितकालीन सड़क धरना प्रदर्शन तथा सम्पूर्ण रूप से खाद्यान्न वितरण बंद करेंगे।और विधानसभा घेरने के लिए बाध्य होंगे।बृजेश सिंह,मंजीत सिंह,प्रशांत पाण्डेय,पारस यादव,मुन्ना सिंह,चन्दन जायसवाल, रामअवध जायसवाल,गंगा जायसवाल,अजीत चौबे,दीना राम,चन्द्रिका राम,त्रिभुवन सिंह,साहब राजभर,पप्पू गुप्ता,राहुल पाण्डेय, संध्या सिंह, आफताब आलम,सुरेश राम,विजय शंकर पांडेय,ईश्वर चन्द्र,गोरखनाथ,डब्लू सिंह,मनीष जायसवाल, रामदरश यादव,राहुल यादव,लालचंद यादव,सुनील, धुरेन्द्र पाण्डेय आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button