ग़ाज़ीपुर

बेमिसाल आठ वर्ष कि विशेष उपलब्धियों में‌ 4 वर्ष के अनुपम उत्सव में बिरनो ब्लाक सुमार:चंचल सिंह

करोड़ो का लोकार्पण विकासखंड के राजनीतिक इतिहास में आने वाले समय में मिल का पत्थर साबित होगा

बिरनो गाजीपुर।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के 8 वर्ष के कार्यकाल के सफलता पूर्वक पूर्ण होने पर बेमिसाल आठ वर्ष कि विशेष उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर स्थानीय ब्लाक परिसर में जन सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया।जिसमें बतौर मुख्य अतिथि भाजपा विधान परिषद सदस्य विशाल सिहं “चंचल” ने अमर शहीद निरंजन राजभर की प्रतिमा पर माल्यार्पण और मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

 

इस दौरान मुख्य अतिथि ने पौधरोपण,मुख्य द्वार के कायाकल्प खंड विकास अधिकारी कार्यालय के एसीपी कार्य,सभागार,इंटरलॉकिंग कार्य सहित विकासखंड के विभिन्न गांवों में निम्नलिखित अन्य विकास कार्यों का लोकार्पण किया।मालूम हो राज्यवित्त व केन्द्रीय वित्त योजनान्तर्गत विकास खण्ड परिसर में दो करोड़ 12 लाख की लागत से निर्मित विकास कार्यो सहित खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय परिसर के कायाकल्प कार्य का शिलापट्ट हटाकर एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने लोकार्पण/अनावरण किया।इस अवसर पर एमएलसी ने परिसर में मौलश्री‌ पौधे का पौधारोपण करके पर्यावरण संरक्षण पर बल दिया।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए एमएलसी चंचल ने कहा कि दो करोड़ 12 लाख की ब्लाक के विभिन्न गांवों की सड़कों एवं विकास कार्यो का लोकार्पण किया गया जो विकासखंड के राजनीतिक इतिहास में आने वाले समय में मिल का पत्थर साबित होगी।

पूर्व के सरकार में सिर्फ सरकारी धन का भुगतान होता था इस ब्लाक परिसर की क्या स्थिति थी सभी लोग जानते है।यहां के ब्लाक प्रमुख ने केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों के अनुसार गांव गरीब किसान नौजवान और महिलाओं के सम्मान को केन्द्रीत करते हुए विकास की गंगा बहाने का कार्य किए जिसके लिए वह बधाई के पात्र हैं।यह क्षेत्र तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर हो रहा है।महिला सशक्तिकरण पर प्रकाश डालते हुए कहा इतनी भारी संख्या में महिला जनप्रतिनिधि व अन्य विभागों की महिला बैठी जिससे यह साबित होता है की हमारी सरकार की नीतियां धरातल तक पहुंच चुकी है।आगे कहा कि देश और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने शिलान्यास,निर्माण और लोकार्पण की एक निश्चित अवधि मानक के परम्परा का प्रारंभ किया है।विकास और सृजन के क्षेत्र में भाजपा सरकार की अतुलनीय उपलब्धि देश में स्वस्थ्य और मजबूत लोकतंत्र के लिए महत्वपूर्ण है।उन्होंने कहा कि विगत दस वर्षों मे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की केन्द्र सरकार व विगत आठ वर्षों मे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की सरकार ने जिले मे विकास लक्ष्यों के अनगिनत मानक स्थापित किए है।जिनका गुणगान सिर्फ जनपद ही नहीं जनपद के बाहर के लोग भी करते रहे हैं।प्रदेश और जिले के विकास का अगर मूल्यांकन परिणाम देखा जाए तो कोरोना काल के बावजूद भाजपा सरकार की महत्वपूर्ण उपलब्धि है।उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकार में कभी जिला चिकित्सालय में एक सर्जन के लिए संघर्षरत रहना पड़ता था।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आज अनगिनत चिकित्सकों का निर्माण हो रहा है।अगर जिले के कोने-कोने में नजर जहां तक जाए वहां सिर्फ सिर्फ भाजपा के कार्यकाल की उपलब्धि गाथा ही दिखाई देगी।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विगत आठ वर्षों में प्रदेश में शांति,सुरक्षा की स्थापना के साथ विकास की बेमिसाल उपलब्धि हासिल हुई है।

इसी क्रम में मुख्य अतिथि द्वारा स्थानीय कार्यालय में लेखाकार पद पर तैनात गोपाल जी श्रीवास्तव जो 31 मार्च को सेवानिवृत्त होने वाले हैं जिसके पूर्व उन्हें स्मृति चिन्ह,पुष्प गुच्छ,अंग वस्त्रम्,रामचरितमानस पुस्तक भेंटकर सम्मानित करते हुए इनके उज्जवल भविष्य की कामना किया।

 

इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख विजय सिंह यादव,सुभाष गुप्ता,सत्येंद्र सिंह मसाला, शशिपाल सिंह घूरा,भाजपा नेता रमेश सिंह पप्पू,भरत सिंह,तेजू सिंह,बसपा नेता सुभाष राम,देवप्रकाश सिंह,प्रधान संघ अध्यक्ष राजेंद्र यादव पप्पू, लल्लन सिंह,मन्नू सिंह,अभय सिंह,प्रधान निशा सिंह,सोनी सिंह,अंशू सिंह, विवेकानंद पाण्डेय,विनोद गुप्ता,केशव सिंह,अजीत सिंह लहुरापुर,अरविन्द सिंह झब्बू अविसहन, राजबहादुर सिंह इन्टू बरेन्दा,रमेश यादव श्रवणडीह,सूर्य प्रकाश सिंह,गुड्डू सिंह,प्रवीण पटवा,प्रांशु सिंह,अमित यादव नखतपुर आदि मौजूद रहे।अध्यक्षता खण्ड विकास अधिकारी कौस्तुभ मणि पाठक ने एवं संचालन भाजपा नेता अनिल पाण्डेय ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button