विद्युत कर्मी को मार-पीट कर घायल,पुलिस जुटी जांच में,कर्मियों में रोष
मरदह उपकेंद्र पर आधी रात को तीन लोगों ने सरकारी कार्य में बांधा उत्पन्न किया

गाजीपुर।थाना क्षेत्र अंतर्गत विद्युत उपकेंद्र मरदह पर तैनात संविदा कर्मी एसएसओ नन्दलाल जायसवाल को वृहस्पतिवार की देर रात 11 बजे मारपीट कर घायल कर दिया गया।एसएसओ नन्दलाल जायसवाल के द्वारा तीन लोगों के खिलाफ नामजद थाने में तहरीर दी गई है।पीड़ित ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि बगही भोजापुर गांव के तीन लोगों ने मोबाइल फोन पर अनायास ही गाली-गलौज देने लगे जब हमने उनको बिजली रोस्टिंग के बारे में बताया तो वह लोग मां बहन की गाली गलौज करने लगे जब हमने विरोध किया तो वह लोग मोटरसाइकिल से विद्युत उपकेंद्र पहुंचकर तीनों लोग मिलकर मुझे मारने-पीटने लगे।तथा जान से मारने की धमकी देने लगे किसी तरह अन्य कर्मचारियों के द्वारा मुझे बचाया गया।मारपीट और घटना की सूचना पुलिस को लिखित रूप से दिया है।इस संबंध में थानाध्यक्ष तारावती ने कहा कि विद्युत कर्मचारी नंदलाल जायसवाल के द्वारा तहरीर मिली है।मामले की जांच कर विधि कार्रवाई की जाएगी। उपखंड अधिकारी चंद्रमोहन के द्वारा बताया गया कि संविदा कर्मी तीन लोगों के द्वारा मारपीट की गई है।जान से मारने की धमकी की जानकारी प्राप्त हुई है। इस संबंध में उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।



