क्रांतिकारियों की सहादत कभी नही भूलना चाहिए:पूर्व डीआईजी बलिकरन
क्रांतिकारियों की सहादत कभी नही भूलना चाहिए:पूर्व डीआईजी बलिकरन

गाजीपुर।ग्रामसभा नारी पंचदेवरा में शहीदी दिवस मनाया गया_नन्दगंज:-शहीदी दिवस पर ग्राम सभा नारी पंचदेवरा में आयोजित कार्यक्रम में राजगुरु,भगत सिंह,और सुखदेव जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।इस अवसर पर यादव महासभा के मार्गदर्शक और पूर्व डीआईजी बलिकरन यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे,जबकि पूर्व दरोगा चंद्रदेव यादव विशिष्ट अतिथि थे।कार्यक्रम के आयोजक भोला सिंह यादव थे और मंच संचालन जोरावर यादव ने किया।इस अवसर पर यादव महासभा के जिलाध्यक्ष सुजीत यादव,पूर्व रामबचन यादव,किसान नेता अमरनाथ यादव, लाल बहादुर सिंह यादव,जगदीश यादव,और सीता राम विशेष रूप से उपस्थित थे।पूर्व डीआईजी बलिकरन यादव ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे क्रांतिकारियों को हमें कभी भूलना नहीं चाहिए,ये शहीद हमारे लिए प्रेरणा के स्रोत हैं।वही जिलाध्यक्ष ने आयोजकों को बधाई दी और कहाँ की हमारे पूर्वजों को हमे याद करना चाहिए सुखदेव भगत सिंह,राजगुरु को शहादत से देश आजाद हुआ यादव महासभा के तरह से हम श्रंद्धाजलि देते है किसान नेता अमरनाथ यादव ने तीनों क्रांतिकारियों के जीवनी पर प्रकाश डाला इस अवसर शर्मा यादव,रामाश्रय यादव,कपिलदेव यादव,रामअवध पासवान, बनसरोपन चौधरी,दशरथ चौधरी,बृजनाथ यादव,रामराज यादव,जितेंद्र प्रसाद,सूर्यनाथ यादव,आदि लोग उपस्थित थे।



