ग़ाज़ीपुर

उत्तर प्रदेश किसान सभा की जिला काउंसिल की विस्तारित बैठक वेद बिहारी के पोखरे पर

18 अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक जनपद के विभिन्न ब्लाकों में ग्राम कमेटियों का गठन

गाज़ीपुर।उत्तर प्रदेश किसान सभा की जिला काउंसिल की विस्तारित बैठक वेद बिहारी के पोखरे पर किसान सभा के जिला संयोजक प्रेमनारायण पांडेय की अध्यक्षता में संपन्न हुई।बैठक में किसान सभा के जिला मंत्री राम बदन सिंह ने 18 अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक जनपद के विभिन्न ब्लाकों में ग्राम कमेटियों का गठन एवं ग्राम कमेटियों से संबंधित किसान समस्याओं मुख्य रूप से जिले में डीएपी खाद का न मिलना मरदह ब्लॉक के अविसहन चट्टी पर स्थापित साधन सहकारी समिति एवं हॉस्पिटल पर डॉक्टरों का ना रहना बिरनो ब्लाक अंतर्गत बोगना ग्राम में खेतिहर मजदूर साधन सहकारी समिति मैं 152 सदस्य थे अधिकांश सदस्यों की मृत्यु होने के उपरांत इस समय सिर्फ 16 सदस्य समिति में है यह समिति 785 बीघा पर खेती करती है समिति की मुख्य समस्या मृतक सदस्यों के घर के उत्तराधिकारी को पुनः सदस्य बनाया जाए यह बड़ी समस्या है जिसको चिन्हित किया गया है इसी प्रकार जनपद की बहुत सारी समस्याओं को नोट किया गया जिस पर विस्तार से चर्चा की गई आगामी 26 नवंबर को जिला मुख्यालय पर बड़ा प्रदर्शन करने की रूपरेखा पहले ही बनाई गई थी उसको सफल बनाने के लिए सारे लोगों को लगने की जरूरत है।चर्चा के बाद कुछ बैठ के चिन्हित की गई जिसमें 15 नवंबर को नंदगंज 17 नवंबर को चकदाउदपुर 20 नवंबर को खजूर गांव 21 नवंबर को मटे हूं 23 नवंबर को बसुपुर देवकली 23 नवंबर को हॉरमुजपुर जखनिया बैठ के निश्चित की निर्णय के अनुसार सभी विलेज कमेटीया अपने अपने साधन से हजारों की संख्या में चलने का काम करेगी।बैठक में मुख्य रूप से अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय सचिव पूर्व विधायक राजेंद्र यादव भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव एवं किसान सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष कामरेड जनार्दन राम भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सहायक सचिव ईश्वर लाल गुप्ता जिला उपाध्यक्ष द्वारा राजदेव यादव राम करे यादव रामा पांडे जिला सहायक मंत्री जिला कोषाध्यक्ष सूर्यनाथ कनौजिया रामकिर यादव राजीव कुमार सिंह मुन्ना गिरी विक्रम यादव देवेंद्र यादव अर्जुन यादव प्रधान कैलाश यादव नंदलाल शर्मा अजय मिश्रा राम अवध सिपाही रविंद्र कुशवाहा राम दरस यादव मैनेजर यादव देवनाथ यादव रमेश यादव मुन्ना खरवार रविंद्र सिंह संतोष राम आदी ने अपना विचार व्यक्त किया।अंत में किसान आंदोलन के जनक स्वामी सहजानंद सरस्वती के मुख्य शिष्य आगरा नंद चौधरी किसान नेता का कल रात्रि में लगभग 9:00 बजे देहांत होने के उपरांत 2 मिनट का होकर दिवंगत नेता को क्रांतिकारी सलाम करते हुए संवेदना व्यक्त की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button