एमएलसी विशाल सिंह ‘चंचल’ को जनपद में विकास पुरुष के रूप में जाना जाता:राजन सिंह
एमएलसी विशाल सिंह चंचल का 42 वां जन्मदिन सैकड़ों लोगों ने मनाया

बिरनो।विकासखंड क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के युवा ब्लाक प्रमुख राजन सिंह के नेतृत्व में जनपद के लोकप्रिय एमएलसी विशाल सिंह चंचल का 42 वां जन्मदिन सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में ब्लाक के लहुरापुर गांव में
केक काटकर बड़े धूमधाम से मनाया गया।जिसमें क्षेत्रवासियों ने उनके दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।इस दौरान ब्लाक प्रमुख राजन सिंह ने अपने समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मंदिर में पूजा-अर्चना की और फिर विशाल सिंह चंचल के अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की।इसके बाद,विकासखंड क्षेत्र के दर्जनों गांवों में केक काटने का आयोजन किया गया।राजन सिंह के नेतृत्व में गांवों में गरीब और असहाय लोगों के बीच फल वितरण किया गया।इस अवसर पर समाज सेवा और जनहित से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।जनपद में विकास पुरुष के रूप में विख्यात एमएलसी का जन्मदिन इस बार ऐतिहासिक रूप से दर्जनों ग्राम पंचायतों में मनाया गया।जिसके क्रम में लहुरापुर,गोपालपुर,बोगना, बिरनो ब्लॉक मुख्यालय,ग्राम पंचायत खरगपुर,भड़सर, अरसदपुर,वृद्धाश्रम पर सेवा कार्यों के साथ मनाया गया।विभिन्न स्थानों पर भोजन वितरण,जलपान,जरूरतमंदों को सहायता और अन्य जनहित कार्य किए गये।समर्थक और स्थानीय लोग इस कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिए और इसे ऐतिहासिक बनाएं।इस सामाजिक कार्य से क्षेत्रवासियों के बीच एक सकारात्मक संदेश भी गया।इस मौके पर भाजपा के कई प्रमुख कार्यकर्ता और नेता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सभी ने मिलकर विशाल सिंह चंचल के प्रति अपनी शुभकामनाएं व्यक्त की और उनके नेतृत्व में पार्टी को और अधिक सफलता की कामना की।विशाल सिंह चंचल के जन्मदिन को लेकर क्षेत्र में खुशी का माहौल था और उनके समर्थकों ने उनके योगदान को सराहा।ब्लाक प्रमुख राजन सिंह ने कहा कि ईमानदारी से विकास कार्यों में विशेष योगदान देने के कारण एमएलसी विशाल सिंह ‘चंचल’ को जनपद में विकास पुरुष के रूप में जाना जाता है।उनके समर्थक और क्षेत्रीय जनता उन्हें एक जनसेवी नेता मानती हैं,जो हर परिस्थिति में लोगों के लिए खड़े रहते हैं।उनके जन्मदिन के अवसर पर विभिन्न सामाजिक कार्यों को अंजाम देकर उनकी विचारधारा को आगे बढ़ाने का प्रयास किया गया।इस मौके पर प्रमुख राजन सिंह,प्रमोद सिंह प्रधान कोर,अजीत सिंह प्रधान प्रतिनिधि लहुरापुर,आनंद सिंह प्रधान प्रतिनिधि बहलोलपुर,भरत सिंह,तेज प्रताप,अशोक कुशवाहा प्रधान धनेशपुर,अमित सिंह,गुड्डू सिंह,संदीप सिंह,सूर्यप्रकाश सिंह,मोनू सिंह,आदि मौजूद रहे।