अंतर्राष्ट्रीय

क्या उत्तर प्रदेश की सत्ता में भाजपा कार्यकर्ताओं के दुर्दिन शुरू हो गए

क्या उत्तर प्रदेश की सत्ता में भाजपा कार्यकर्ताओं के दुर्दिन शुरू हो गए

गाजीपुर।भाजपाइयों में उबाल-क्या उत्तर प्रदेश की सत्ता में भाजपा कार्यकर्ताओं के दुर्दिन शुरू हो गए है,अभी बाराबंकी में एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज का मामला ठंडा हुआ भी नहीं था कि गाजीपुर में नोनहरा थाने पर धरने में पुलिस की लाठी से घायल रूकुन्दीपुर निवासी सीताराम उपाध्याय की मौत हो गई,जैसा कि विदित है कि परसों नोनहरा थाने पर जनसमस्या को लेकर विकास राय के नेतृत्व में भाजपा के ही नेता धरना दे रहे थे,जिसमें राजेश राय बागी,नवीन मिश्रा बिपुल जैसे लोग शामिल थे,कि रात को 12 बजे अचानक पुलिस द्वारा धरने पर बैठे लोगों पर लाठी चार्ज कर दिया जाता है जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है,सीताराम उपाध्याय की मौत पर जिले की राजनीति अचानक गर्म हो जाती है,और भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस हत्याकांड के लिए जिम्मेदार पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करने की मांग की है,और पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद की मांग की है,सीताराम उपाध्याय की मौत को लेकर भाजपा के अंदरखाने ही हलचल मच गई है,जहूराबाद के भाजपा नेता शिव प्रताप सिंह ने जिलाध्यक्ष के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज करने की मांग कर दी है,
*पीड़ित के घर पहुंचते ही जिलाध्यक्ष का तीव्र विरोध*
ओमप्रकाश राय भाजपा जिला अध्यक्ष जैसे ही सीताराम के घर पहुंचते है और मीडिया के सामने बयान देते है कि पार्टी परिवार जैसा चाहेगी वैसे मैं उनके साथ हु और दोषी पुलिस कर्मियों कार्रवाई करने के लिए प्रयास करूंगा और निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया लेकिन उन्होंने एक बयान दिया कि यह धरना भाजपा का नहीं था ,इसके बाद तो भाजपा कार्यकर्ता आक्रोशित हो उठे,और सभासद प्रतिनिधि और नगर उपाध्यक्ष अमित गुप्ता ने जिला अध्यक्ष के बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह पुलिस वालों को बचाना चाहते है, जिला अध्यक्ष में थोड़ा भी नैतिकता बची हो तो इस्तीफा दे दे,
*पुलिस अधीक्षक के बयान ने भाजपाइयों को चौंकाया और क्रोधित भी किया*
पुलिस कप्तान ई रज राजा ने कहा कि घटना की निष्पक्ष जांच होगी लेकिन लाठीचार्ज से इनकार कर दिया ,पुलिस कप्तान के बयान के बाद भाजपाई पूरी तरह से स्तब्ध हो गए और क्रोधित भी हुए कि जिसका वीडियो साफ साफ दिख रहा हो तो उसको पुलिस कप्तान नकार रहे है,
इस मौके पर सपा नेता राजकुमार पांडे,भाजपा नेता पीयूष राय,पूर्व जिला अध्यक्ष बृजेंद्र राय,राजकुमार सिंह,सहित हजारों कार्यकर्ताओं ने सीताराम के दरवाजे पर पहुंच कर संवेदना प्रकट की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button