अंतर्राष्ट्रीय

नसरतपुर व नसीरूद्दीनपुर गांव के ग्राम चौपाल में सुनी गई ग्रामीणों की समस्याएं

चौपाल में आएं आठ मामले का किया गया तुरंत निस्तारण

मरदह गाजीपुर।ग्राम विकास विभाग की ओर से ग्राम चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान किया गया।ब्लाक के नसरतपुर गांव में ग्राम चौपाल 67 लोगों की उपस्थिति में 5 मामले आएं जिसका तुरंत निस्तारण ग्राम विकास अधिकारी राजेंद्र यादव करते हुए मनरेगा के कार्यों,मजदूरी भुगतान को लेकर विस्तार पूर्वक जानकारी दी।हीटवेव,गहरे पानी में डूबने,सर्पदंश, आंधी-तूफान चक्रवात,नाव दुर्घटना से बचाव,पर्यावरण संरक्षण,जल संरक्षण,आवास व पेंशन को लेकर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला।ग्राम पंचायत में खड्डजा,चकरोड, नाली,नाला,शौचालय निर्माण हेतु ग्रामीणों से चर्चा किया।इसी क्रम में नसीरूद्दीनपुर गांव के चौपाल में 60 लोगों की उपस्थिति में 3 लोगों ने अपनी समस्याओं को रखा जिसका तुरंत निस्तारण ग्राम विकास अधिकारी मयंक मिश्रा ने करते हुए गांव में प्रकाश,पेयजल,जल निकासी,संचारी रोग,टीकाकरण,वृद्धावस्था,विधवा एवं विकलांग पेंशन,आयुष्मान भारत,किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं पर गहन चर्चा किया।आगे कहा कि गांवों को मुख्यधारा में लाने का प्रयास‌ है,ग्राम चौपाल में जनभागीदारी से व्यापक योजनाओं का लाभ लाभार्थियों को मिले यही शासन की मंशा है।इस मौके पर ग्राम प्रधान रमिता देवी,सीताराम यादव,अनील यादव,शीला देवी उमाशंकर यादव,शिवशंकर यादव,रोहित यादव आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button