ग़ाज़ीपुर

ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के अध्यक्ष बने प्रभाकर पाण्डेय

ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के नवनियुक्त अध्यक्ष बने प्रभाकर पाण्डेय

मरदह गाजीपुर।स्थानीय विकासखंड के सभागार में सोमवार को ग्राम पंचायत अधिकारी संघ की बैठक सम्पन्न हुई जिसमें संगठन की मजबूती पर बल देते हुए सर्व सम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया।जिसमें संघ के ब्लाक अध्यक्ष पद पर प्रभाकर पाण्डेय व कोषाध्यक्ष धर्मेन्द्र यादव को चुना गया साथ ही साथ ग्राम पंचायत व ग्राम विकास
समन्वय समिति के पदाधिकारियों का भी चयन किया गया जिसमें‌ अध्यक्ष अखिलेश प्रजापति,उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र यादव महामंत्री अवधेश खरवार,संरक्षक कौशल किशोर सिंह को चुना गया।इस अवसर पर ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के नवनियुक्त अध्यक्ष प्रभाकर पाण्डेय ने संगठन की मजबूती के लिए सभी को एकजुट रहने का आवाहन किया।साथ ही
जिलाधिकारी आर्यका अखौरी द्वारा बीते दिनों सैदपुर के
ग्राम पंचायत अधिकारी धर्मेंद्र कुमार के निलंबन के विरोध में ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारियों ने
कड़ी निंदा करते हुए तत्काल निलंबन वापस करने की जोरदार मांग किया।इस मौके पर कुमार गौरव,अंजली वर्मा,
ज्योति सिंह,मयंक मिश्रा,कुमुद श्रीवास्तव,मनीष गोड़, सुनील कन्नौजिया,राजेंद्र यादव,दीपक कन्नौजिया,आशीष कुमार सिंह,मदनमोहन गुप्ता,मनोज यादव,रमेशचन्द्र, जितेन्द्र कुमार,आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button