jiyo News – Jiyo News https://jiyonews.com Jiyo News Tue, 24 Feb 2026 13:26:44 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 विंध्याचल यादव सुनियोजित तरीके से फंसाया गया:जियारत हुसैन https://jiyonews.com/2026/02/24/%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%a7%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%9a%e0%a4%b2-%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a4%b5-%e0%a4%b8%e0%a5%81%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%a4/ https://jiyonews.com/2026/02/24/%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%a7%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%9a%e0%a4%b2-%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a4%b5-%e0%a4%b8%e0%a5%81%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%a4/#respond Tue, 24 Feb 2026 13:26:44 +0000 https://jiyonews.com/?p=13793 गाजीपुर।दुल्लहपुर थाना क्षेत्र में सार्वजनिक परीक्षा में फर्जीवाड़े का गंभीर मामला सामने आया है।स्पेशल टास्क फोर्स की सूचना पर पुलिस ने परीक्षा केंद्र पर दूसरे अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा देने के आरोप में दो लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा।पुलिस के अनुसार परीक्षा केंद्र पर बायोमैट्रिक जांच बिना कराए कराई गई थी परीक्षा।आरोप है कि परीक्षा केंद्र बाबा भगेलू दास इण्टर कॉलेज करुई बहलोलपुर परीक्षा केंद्र पर प्रधानाचार्य की देखरेख में बायोमैट्रिक जांच कराए बिना परीक्षार्थी शुभम यादव (अनुक्रमांक 1262105831) के स्थान पर दूसरे युवक को परीक्षा दिलाई गई।बताया गया कि है शुभम यादव पुत्र रविन्द्र यादव की जगह शिवम यादव पुत्र महेन्द्र यादव,निवासी ग्राम कंधेरी थाना सराय लखंसी जनपद मऊ,परीक्षा देते हुए पाया गया।एसटीएफ की शिकायत पर मुकदमा दर्ज हुआ है। वहीं दूसरी ओर वित्तविहीन शिक्षक महासभा उत्तर प्रदेश के प्रधान महासचिव जियारत हुसैन ने जिला प्रशासन पर सवालिया निशान लगाते हुए इसे सुनियोजित साजिश करार देते हुए प्रधानाचार्य विन्धाचल यादव को फंसाने का आरोप लगाया गया है।उन्होंने ने कहां कि परीक्षा केन्द्र पर वाह्य केन्द्र व्यवस्थापक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट कि भी नियुक्ति विभाग द्वारा परीक्षा को सुचिता पूर्ण करानें के लिए लगाया गया है।यदि परीक्षा केन्द्र पर कोई परीक्षार्थी नकल करते हुए या मुन्ना भाई के रूप में परीक्षा दे रहा है तो इसके लिए केवल प्रधानाचार्य अकेले थोड़े ही दोषी हो सकता है इसमें वाह्य केन्द्र व्यवस्थापक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट और कक्ष में कक्ष निरीक्षक जिनके पास मिलान पत्र होता है इसके बाद भी क्या कर रहे थे निश्चित इनको भी इस दोष से मुक्त नहीं किया जा सकता।केवल प्रधानाचार्य पर कार्यवाही किए जाने से निष्पक्ष कार्यवाही नहीं मानी जा सकती निश्चित कुछ साजिश लगती है इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।अन्यथा हम आन्दोलन के लिए बाध्य होंगे।

]]>
https://jiyonews.com/2026/02/24/%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%a7%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%9a%e0%a4%b2-%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a4%b5-%e0%a4%b8%e0%a5%81%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%a4/feed/ 0 13793
पूर्व कैबिनेट पंचायती राज मंत्री कैलाश यादव की 10 वीं पुण्‍यतिथि समारोह 9 फरवरी को https://jiyonews.com/2026/02/08/%e0%a4%aa%e0%a5%82%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b5-%e0%a4%95%e0%a5%88%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%a8%e0%a5%87%e0%a4%9f-%e0%a4%aa%e0%a4%82%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%a4%e0%a5%80-%e0%a4%b0%e0%a4%be/ https://jiyonews.com/2026/02/08/%e0%a4%aa%e0%a5%82%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b5-%e0%a4%95%e0%a5%88%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%a8%e0%a5%87%e0%a4%9f-%e0%a4%aa%e0%a4%82%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%a4%e0%a5%80-%e0%a4%b0%e0%a4%be/#respond Sun, 08 Feb 2026 17:03:05 +0000 https://jiyonews.com/?p=13789 गाजीपुर।पूर्व कैबिनेट पंचायती राज मंत्री कैलाश यादव की 10 वीं पुण्‍यतिथि समारोह 9 फरवरी दिन सोमवार को प्रात: 10 बजे से लुटावन महाविद्यालय सकरा जैतपुरा गाजीपुर में मनाया जायेगा।यह जानकारी विधायक डा.वीरेंद्र यादव ने दी है।उन्‍होने समस्‍त जनपदवासियों से कार्यक्रम में उपस्थित होने का अपील किया है।बता दें कि स्वर्गीय कैलाश यादव पूर्वांचल में सपा के कद्दावर नेता माने जाते थे।पूर्व मंत्री की छवि जमीन से जुडे नेता की रही है।उन्होंने ग्राम पंचायत से पंचायतीराज मंत्री तक का सफर किया था। गाजीपुर के एक छोटे से गांव जैतपुरा के मामूली किसान परिवार में 10 जुलाई 1951 को जन्मे कैलाश यादव सर्वप्रथम 1988 में ग्राम सभा के प्रधान निर्वाचित हुए थे।
तीन बार बने थे विधायक
1995-96 के दौरान वह जिला पंचायत के सदस्य भी रहे। 1996 में 13 वीं विधानसभा में सदस्य के तौर पर निर्वाचित होकर विधानसभा पहुंचे। 2002 में वह 14वीं विधानसभा के लिए फिर निर्वाचित हुए। 2002-03 में वह प्राक्कलन समिति के सदस्य रहे। 2003 में मुलायम सिंह के मंत्रीमंडल में राजस्व और औद्योगिक विकास मंत्री बनाये गए। 2007 के विधानसभा चुनाव में इन्हे हार का समाना करना पडा, लेकिन 2012 में वह 16वीं विधानसभा के लिए निर्वाचित होकर तीसरी बार विधानसभा पहुंचे। 2012-13 के दौरान वे प्राक्कलन समिति के सदस्य थे और फिर अखिलेश के मंत्रीमंडल में उन्हें पंचायती राज्य मंत्री की जिम्मेवारी मिली थी।
कार्यकर्ताओं से बातचीत के दौरान तबियत हुई थी खराब बता दें कि 7 फरवरी 2016 को कैलाश यादव गाजीपुर के जैतपुरा स्थित अपने पैतृक आवास में कार्यकर्ताओं से बातचीत कर रहे थे।इसी दौरान उनकी तबियत अचानक खराब हो गई थी।बेहोशी की हालत में उन्हे गाजीपुर जिला अस्पताल ले जाया गया था। उनकी गंभीर हालत के मद्देनजर उन्हे वाराणसी से इलाज के लिए एयर एम्बुलेंस के जरिये गुड़गांवा स्थित मेदांता अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई थी।

]]>
https://jiyonews.com/2026/02/08/%e0%a4%aa%e0%a5%82%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b5-%e0%a4%95%e0%a5%88%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%a8%e0%a5%87%e0%a4%9f-%e0%a4%aa%e0%a4%82%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%a4%e0%a5%80-%e0%a4%b0%e0%a4%be/feed/ 0 13789
मुख्यमंत्री जन स्वास्थ्य आरोग्य मेले का आयोजन किया गया https://jiyonews.com/2026/02/08/%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%96%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%9c%e0%a4%a8-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a5%e0%a5%8d%e0%a4%af/ https://jiyonews.com/2026/02/08/%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%96%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%9c%e0%a4%a8-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a5%e0%a5%8d%e0%a4%af/#respond Sun, 08 Feb 2026 16:37:06 +0000 https://jiyonews.com/?p=13786 गाजीपुर।मरदह विकासखंड में रविवार को मुख्यमंत्री जन स्वास्थ्य आरोग्य मेले का आयोजन किया गया।इस दौरान एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) और तीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) पर कुल 91 मरीजों को निःशुल्क परीक्षण,परामर्श और दवाएं प्रदान की गईं।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरदह में डॉ. सर्वेश कुमार ने 13 मरीजों का इलाज किया।वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मटेहूँ में डॉ.राजीव गोड़ ने 22, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाडेयपुर राधे में डॉ.आसिफ लारी ने 23 और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अविसहन में डॉ. इमरान उस्मानी ने 33 मरीजों को देखा।कुल 91 मेले में विभिन्न बीमारियों से ग्रस्त मरीजों की जांच की गई।इनमें लीवर संबंधी,सांस संबंधी,बुखार के,पेट दर्द के,हाईपरटेंशन के और सर्दी-जुकाम-खांसी के मरीज शामिल थे।इस अवसर पर रामप्रकाश चौधरी, शैल कुमारी रानी, राजेश सिंह, कमलेश रावत और बृजेन्द्र रावत सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

]]>
https://jiyonews.com/2026/02/08/%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%96%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%9c%e0%a4%a8-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a5%e0%a5%8d%e0%a4%af/feed/ 0 13786
हिन्दू सम्मेलन में समाज में एकता,संस्कार और परिवर्तन पर जोर दिया https://jiyonews.com/2026/02/08/%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%a6%e0%a5%82-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%b2%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%9c-%e0%a4%ae/ https://jiyonews.com/2026/02/08/%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%a6%e0%a5%82-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%b2%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%9c-%e0%a4%ae/#respond Sun, 08 Feb 2026 16:35:21 +0000 https://jiyonews.com/?p=13783 गाजीपुर।मरदह क्षेत्र के बरही चट्टी स्थित एक मैरिज लॉन में हिन्दू सम्मेलन समिति द्वारा विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न वक्ताओं ने समाज में एकता,संस्कार और परिवर्तन पर जोर दिया।मुख्य वक्ता विभाग सर संघ चालक जौनपुर सचितानन्द राय ने अपने संबोधन में कहा कि हिंदुओं में संस्कार होने चाहिए और उन्हें संस्कारी बनना चाहिए।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के विचारों को साझा करते हुए कहा कि संघ समाज में बदलाव चाहता है।उन्होंने पंच परिवर्तन पर जोर देते हुए हिंदुओं को संस्कारित बनने और समाज में समरसता का संदेश देने का आह्वान किया।उन्होंने परिवार को समय देने और बच्चों के साथ बैठकर भोजन करने की भी सलाह दी,यह सम्मेलन को हिंदू समाज को एकता के सूत्र में बांधने का एक अच्छा प्रयास बताया।आयोजक शैलेश राम ने समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा हिंदू समुदाय को जाति-भेद से ऊपर उठकर एकजुट करना, सनातन संस्कृति का प्रसार करना और व्यक्तिगत, पारिवारिक व सामाजिक समरसता के माध्यम से राष्ट्र निर्माण को सशक्त बनाना है।मातृशक्ति की ओर से ब्लाक प्रमुख सीता सिंह ने भारत माता के जीवनी पर प्रकाश डालते कहा कि मां किसी भी परिवार की रीढ़ होती है और महिलाओं के सहयोग के बिना समाज में परिवर्तन लाना कठिन है।इस मौके पर खंड कार्यवाह राजेश,कैलाश,मनोज,शिवमुनी,राजेश,शशीधर, सर्वानंद,सुख शांति शरण,अवधेश,संतोष आदि मौजूद रहे।

]]>
https://jiyonews.com/2026/02/08/%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%a6%e0%a5%82-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%b2%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%9c-%e0%a4%ae/feed/ 0 13783
शौचालय व स्नानागार का प्रमुख सीता सिंह ने फीता काटकर किया लोकार्पण https://jiyonews.com/2026/02/08/%e0%a4%b6%e0%a5%8c%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%af-%e0%a4%b5-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0/ https://jiyonews.com/2026/02/08/%e0%a4%b6%e0%a5%8c%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%af-%e0%a4%b5-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0/#respond Sun, 08 Feb 2026 16:33:41 +0000 https://jiyonews.com/?p=13780 गाजीपुर।स्वच्छ भारत मिशन अभियान ग्रामीण की ओर से एक कदम स्वच्छता की ओर कार्यक्रम की तहत मरदह ब्लाक के गुलालसराय ग्राम सभा के सियारामपुर बाजार में रविवार को क्षेत्र पंचायत मद् के 15 वित्त योजनान्तर्गत निर्मित 6 लाख 50 हजार रुपए की लागत से तैयार सामुदायिक शौचालय का ब्लाक प्रमुख सीता सिंह ने फीता काटकर किया लोकार्पण।इस शौचालय में चार शौचालय सीट,तीन स्नानागार,एक स्टोर रूम, इंडिया मार्का टू हैंडपंप, समरसेबल आदि शामिल हैं।ब्लाक प्रमुख सीता सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से लगातार ब्लाक के 63 गांवों में स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत अनेकों विकास कार्य कराएं जा रहें हैं।इसी क्रम में आज इस सामूदायिक शौचालय का लोकार्पण कर जनता,राहगीर, यात्री,ग्राम वासी,क्षेत्रवासियों को सुपुर्द किया गया।जिससे उन्हें खुले में शौच से मुक्ती मिलेगी और यहां सभी महिला व पुरुष वर्ग सुरक्षित होकर नित्यकृता करेगा।इस मौके पर धर्मेंद्र सिंह,कल्पनाथ यादव प्रधान,प्रदीप राम पूर्व प्रधान,प्रभुनाथ राम पूर्व प्रधान,अमन दुबे,सोनू सिंह,पूड़ी सिंह, त्रिभुवन सिंह,राजन सिंह आदि मौजूद रहे।

]]>
https://jiyonews.com/2026/02/08/%e0%a4%b6%e0%a5%8c%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%af-%e0%a4%b5-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0/feed/ 0 13780
2027 के विधानसभा चुनाव में सपा उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी:पूर्व मंत्री https://jiyonews.com/2026/02/08/2027-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%b8%e0%a4%ad%e0%a4%be-%e0%a4%9a%e0%a5%81%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%b5-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a4%aa%e0%a4%be-2/ https://jiyonews.com/2026/02/08/2027-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%b8%e0%a4%ad%e0%a4%be-%e0%a4%9a%e0%a5%81%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%b5-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a4%aa%e0%a4%be-2/#respond Sun, 08 Feb 2026 16:31:45 +0000 https://jiyonews.com/?p=13777 गाजीपुर।जहुराबाद विधानसभा क्षेत्र के करदह कैथवली गांव में शुक्रवार को समाजवादी पाटी की ओर से पीडीए पंचायत का आयोजन किया गया।बैठक में पूर्व मंत्री शादाब फातिमा ने कहा कि मिशन 2027 के लिए कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से जुट जाएं।सपा प्रमुख अखिलेश यादव हर वर्ग की लड़ाई लड़ रहे हैं और 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।आगे कहा की संविधान की रक्षा,किसानों की समस्याओं,युवाओं के भविष्य और महिलाओं की सुरक्षा व हर समाज का उत्थान केवल समाजवादी पार्टी और उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ही कर सकते हैं।मौजूदा समय में संविधान, नौजवान,किसान और महिलाएं खतरे में हैं।भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से हर वर्ग त्रस्त है।यह पार्टी किसी की भी नहीं है इसे सजग रहित यह गांधी का हिन्दुस्तान है गोडसे का नहीं है।एस आई आर को लेकर कहां की बहुत से मतदाता परेशान हैं,चुनाव आयुक्त भाजपा पार्टी के एजेंट के तौर पर कार्य कर रहे हैं।भारत के पीएम नरेंद्र मोदी के इशारे पर यह सब हो रहा वह किसी तरह येन केन प्रकेरण के यह चुनाव जितना चाह रहे हैं। यूजीसी को लेकर कहां की हिन्दू मुस्लिम के बाद अब जातिगत भेदभाव फैलाया जा रहा।इस मौके पर सुजीत कुमार,उपेन्द्र यादव,मुन्ना यादव, नितेश कुशवाहा,जयराम यादव,रामदरश यादव,गुड्डू यादव,शिवमुनि यादव,अशलम अहमद,‌अजय यादव,घुरा यादव
आदि मौजूद रहे।

]]>
https://jiyonews.com/2026/02/08/2027-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%b8%e0%a4%ad%e0%a4%be-%e0%a4%9a%e0%a5%81%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%b5-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a4%aa%e0%a4%be-2/feed/ 0 13777
सपा पीडीए के कार्यकर्ताओं ने किया पूर्व मंत्री सैय्यदा शादाब फातिमा का जोरदार स्वागत https://jiyonews.com/2026/02/08/%e0%a4%b8%e0%a4%aa%e0%a4%be-%e0%a4%aa%e0%a5%80%e0%a4%a1%e0%a5%80%e0%a4%8f-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%93-2/ https://jiyonews.com/2026/02/08/%e0%a4%b8%e0%a4%aa%e0%a4%be-%e0%a4%aa%e0%a5%80%e0%a4%a1%e0%a5%80%e0%a4%8f-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%93-2/#respond Sun, 08 Feb 2026 16:29:00 +0000 https://jiyonews.com/?p=13774 गाजीपुर।मरदह क्षेत्र के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हैदरगंज गांव के सामने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश सरकार की पूर्व मंत्री व जहुराबाद व सदर विधानसभा की पूर्व विधायक सैय्यदा शादाब फातिमा का समाजवादी पीडीए व क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं ने बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर के चित्र की स्मृति चिन्ह व पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत स्वागत अभिनंदन किया गया।स्वागत से अभिभूत पूर्व मंत्री ने इशारों- इशारों में ही कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव 2027 हेतु बूथ स्तर तक डटे रहने का अपील करते हुए मतदाता सूचि एस आई आर में आ रही रूकावटों को बीएलओ से मिलकर सभी मतदाताओं का दूर कराने की बात कही।स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से समाजवादी बाबासाहेब वाहिनी के जिलाध्यक्ष सुजीत कुमार,युवा सपा नेता मुन्ना यादव,सपा नेत्री पिंकी यादव,गया यादव,घुरा यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

]]>
https://jiyonews.com/2026/02/08/%e0%a4%b8%e0%a4%aa%e0%a4%be-%e0%a4%aa%e0%a5%80%e0%a4%a1%e0%a5%80%e0%a4%8f-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%93-2/feed/ 0 13774
परिवार रेस्टोरेंट एवं ढ़ाबा व फास्ट फूड कार्नर का पूर्व मंत्री ने किया उद्घाटन https://jiyonews.com/2026/02/08/%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%9f-%e0%a4%8f%e0%a4%b5%e0%a4%82-%e0%a4%a2%e0%a4%bc/ https://jiyonews.com/2026/02/08/%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%9f-%e0%a4%8f%e0%a4%b5%e0%a4%82-%e0%a4%a2%e0%a4%bc/#respond Sun, 08 Feb 2026 16:26:46 +0000 https://jiyonews.com/?p=13771 गाजीपुर।मरदह ब्लाक के रायपुर बाघपुर गांव निवासी राजेन्द्र यादव जी के नये प्रतिष्ठान परिवार रेस्टोरेंट एवं ढ़ाबा व फास्ट फूड” वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन मार्ग जियो पेट्रोल पंप हैदरगंज के बगल में स्थित का फीता काटकर शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार की पूर्व मंत्री व जहुराबाद व सदर विधानसभा की पूर्व विधायिका सैय्यदा शादाब फातिमा ने करते हुए नये प्रतिष्ठान के उज्जवल भविष्य की कामना किया तथा क्षेत्रीय लोगों का कुशलक्षेम जाना।इस मौके पर जंगीपुर विधायक डॉ विरेन्द्र यादव,शिक्षाविद इन्द्रासन यादव,नकुल यादव, प्रधान शिवनारायण यादव,रमायन यादव,राजीव यादव,विवेक स्वाधीन, रामदरश यादव,रविन्द्र यादव,उपेन्द्र यादव,पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि नितेश कुशवाहा,अजय यादव,मुन्ना यादव,सुजीत कुमार,सदरे आलम, बहादुर यादव,अशलम अहमद,लालजी यादव,अजीत यादव,अवलेश तिवारी सहित हजारों की संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

]]>
https://jiyonews.com/2026/02/08/%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%9f-%e0%a4%8f%e0%a4%b5%e0%a4%82-%e0%a4%a2%e0%a4%bc/feed/ 0 13771
पूर्व विधायक स्व.पब्बर राम की 115 वीं जन्म जयन्ती समारोह आयोजित की गयी https://jiyonews.com/2026/02/08/%e0%a4%aa%e0%a5%82%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b5-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%95-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%b5-%e0%a4%aa%e0%a4%ac%e0%a5%8d%e0%a4%ac%e0%a4%b0-%e0%a4%b0%e0%a4%be/ https://jiyonews.com/2026/02/08/%e0%a4%aa%e0%a5%82%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b5-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%95-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%b5-%e0%a4%aa%e0%a4%ac%e0%a5%8d%e0%a4%ac%e0%a4%b0-%e0%a4%b0%e0%a4%be/#respond Sun, 08 Feb 2026 16:24:35 +0000 https://jiyonews.com/?p=13768 गाजीपुर।बचानी देवी पब्बर राम स्मारक ट्रस्ट रौजा द्वारा महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी,पूर्व नगर पालिका चेयरमैन गाजीपुर,पूर्व विधायक स्व.पब्बर राम की 115 वीं जन्म जयन्ती समारोह आयोजित की गयी।मुख्य अतिधि पूर्व ब्लाक प्रमुख सुभाष चन्द्र गुप्ता ने कहां कि स्व.पब्बर राम गरीबों,वंचितो व पिछड़ो की लड़ाई लड़ने वाले विराट व्यक्तित्व के नेता थे।स्व.पब्बर राम ने देश के स्वतंत्रता संघर्ष के महान स्वतंत्रता सेनानी थी। स्वतंत्रता संघर्ष में कई बार जेल गये।उनका जीवन हम सभी के लिए अनुकरणीय है।मद्धेशिया समाज के जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहाँ कि पब्बर राम जी जिस गरीबों,वंचितो,पिछड़ो की लड़ाई लड़े उन वर्गो के साथ आज भी सामाजिक,राजनैतिक व जातिगत अत्याचार हो रहा है।जिसका जीता जागता उदाहरण यूजीसी संशोधन बिल के विरोध में जातिगत व आपत्तिजनक टिप्पणी प्रधानमंत्री के लिए की गयी यह बहुत ही निराशाजक और यह देश के पिछ‌ड़ो गरीबों,दलितों के लिए बहुत ही आहत करने वाली है।ऐसे दौर में स्व.पब्बर राम जी के सामाजिक व राजनैतिक विचारधारा को लेकर आगे बढ़ने की आवश्यकता है।इस मौके पर रामजी गुप्ता,श्यामबली मद्देशिया,प्रेमचन्द गुप्ता,भानू गुप्ता, वैभव गुप्ता,अरुण साहू,सुनील साहू,राजीव गुप्ता,हीरालाल गुप्ता,मुन्ना गुप्ता,सुमन गुप्ता,गुरुप्रसाद गुप्ता,डी.टी.एन.गुप्ता,अजीत गुप्ता, पूर्णचंद्र गुप्ता,जीवा गुप्ता,सुरेश चन्द्र गुप्ता,जगपति गुप्ता,विद्युत प्रकाश ने अपने विचार व्यक्त किया।

]]>
https://jiyonews.com/2026/02/08/%e0%a4%aa%e0%a5%82%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b5-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%95-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%b5-%e0%a4%aa%e0%a4%ac%e0%a5%8d%e0%a4%ac%e0%a4%b0-%e0%a4%b0%e0%a4%be/feed/ 0 13768
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा सकुशल संपन्न, हजारों ने छोड़ी परीक्षा https://jiyonews.com/2026/02/08/%e0%a4%95%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%af-%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a4%95-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a4%e0%a4%be-2/ https://jiyonews.com/2026/02/08/%e0%a4%95%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%af-%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a4%95-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a4%e0%a4%be-2/#respond Sun, 08 Feb 2026 16:22:55 +0000 https://jiyonews.com/?p=13765 गाजीपुर।एमआरडी पब्लिक स्कूल सेवठा सिगेंरा में रविवार को केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा सकुशल संपन्न हो गई।दो पाली में हुई इस परीक्षा में 431 उपस्थित तो वही 49 परीक्षार्थी अनुपस्थित थे।परीक्षा को नकल विहीन और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक तैयारियां की गई थी।केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) रविवार को दूसरे दिन भी आयोजित की गई थी।विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में बनाए गए केंद्रों पर परीक्षार्थियों के निर्धारित समय से काफी पहले ही पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। निश्चित समय पर केंद्रों में सघन जांच के बाद उन्हें प्रवेश दिया गया।पहली पाली में सुबह 9.30 बजे दोपहर 12 बजे व द्वितीय पाली में दोपहर 2.30 से शाम 5 बजे तक परीक्षा सम्पन्न हुई।इसकी शुचिता बनाए रखने के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से ऑनलाइन निगरानी की गई। स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे।सेवठा सिगेंरा मरदह स्थित केंद्र पर परीक्षा दो पाली सकुशल संपन्न हुई।केंद्रों पर सुरक्षा के मद्देनजर महिला पुरुष पुलिस कर्मियों की भी तैनाती की गई थी।परीक्षा के नोडल अधिकारी जनार्दन कुशवाहा ने बताया कि सीटीईटी की परीक्षा जिले में दो पाली में सकुशल हुई।जिले में कुल इसमें 20 हजार 848 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनके लिए 32 केंद्र बनाए गए थे।शहर के दो पाली में पंजीकृत थे 20848 परीक्षार्थी साथ ही विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में बनाए गए केंद्रों पर परीक्षार्थियों के निर्धारित समय से काफी पहले ही पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था।

]]>
https://jiyonews.com/2026/02/08/%e0%a4%95%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%af-%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a4%95-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a4%e0%a4%be-2/feed/ 0 13765