तपोभूमि सिद्धपीठ मठ सराय गोकुल में नौ दिवसीय श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव का आयोजन का शुभारंभ
अयोध्यापुरी से पधारी प्रसिद्ध कथावाचिका देवी आराधना रामायणी जी ने मां भगवती तथा गुरु की आराधना से की

मनिहारी गाजीपुर।स्थानीय क्षेत्र के बाबा ठड़ेश्वरी नाथ धाम तपोभूमि सिद्धपीठ मठ सराय गोकुल में नौ दिवसीय श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव का आयोजन का शुभारंभ सोमवार को किया गया।श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ की शुरुआत श्रीधाम अयोध्यापुरी से पधारी प्रसिद्ध कथावाचिका देवी आराधना रामायणी जी ने मां भगवती तथा गुरु की आराधना से की। कथा के पहले दिन देवी आराधना रामायणी जी ने कुण्ड यज्ञ तथा ज्ञान यज्ञ में समानता एवं अन्तर बताते हुए ज्ञान यज्ञ मण्डप में भगवान का आवाहन किया।रामायणी जी ने श्रीराम कथा का विस्तार से वर्णन किया।जिससे श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। उन्होंने ने भगवान श्रीराम की महिमा,उनका ज्ञान और यज्ञ के महत्व को विस्तार से बताया।कहा कि राम नाम का जप करने से व्यक्ति के मन में सकारात्मकता का अहसास होता है। वहीं राम नाम का जाप करने से सिद्धि और प्रसिद्धि दोनों प्राप्त होती हैं।उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की महिमा का जितना वर्णन किया जाए, वह कम है। श्रीराम कथा और राम नाम के जाप में अद्भुत शक्ति है। जिससे मानव का कल्याण सुनिश्चित हो जाता है।इस मौके पर मुख्य यजमान स्वामी ओंकार नाथ गिरी,नीतू गिरी, ओमप्रकाश शर्मा,सरोज गुप्ता, निर्मला शर्मा, राहुल गुप्ता, पंडित कुलवंत मणि त्रिपाठी,सत्यम गिरी, अरविंद राजभर, राजेन्द्र गिरी, उमाशंकर, विवेक रंजन,धन्नजय सिंह,आदि मौजूद रहे