ग़ाज़ीपुर

लोकतंत्र रक्षक सेनानी,सेवानिवृत्त सब इंस्पेक्टर,पूर्व प्रधान महिपालपुर का निधन

विजयशंकर यादव 75 वर्ष का आक्समिक निधन से क्षेत्र में गहरा शोक की लहर

कासीमाबाद गाजीपुर।विकासखंड क्षेत्र के‌ महिपालपुर गांव निवासी लोकतंत्र रक्षक सेनानी,सेवानिवृत्त पुलिस‌ सब इंस्पेक्टर,पूर्व प्रधान सन् 2017 से 2021महिपालपुर तथा वर्तमान ग्राम प्रधान सोनम यादव के ससुर विजयशंकर यादव 75 वर्ष का आक्समिक निधन से क्षेत्र में गहरा शोक की लहर।मालूम हो कि विजय शंकर यादव कई दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे और परिजनों के देख-रेख में जनपद गोरखपुर के अस्पताल में इलाज चल रहा था की इसी दौरान शनिवार की सुबह में उन्होंने ने अंतिम सांस ली और उनका निधन हो गया।निधन की खबर मिलते ही जहां परिजनों के मातम पसर गया वही दूसरी ओर पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी।पार्थिव शरीर गोरखपुर से चलकर पैतृक आवास पहुंचा जहां परिजनों संग हजारों लोगों ने अंतिम दर्शन करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर मृतक आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना किया।इनका अंतिम दाह संस्कार शहर स्थित श्मशान घाट पर किया गया मुखाग्नि इनके छोटे पुत्र अरविन्द यादव दिया।इस मौके पर गहरा शोक संवेदना प्रकट करने वालों में ग्राम प्रधान सोनम यादव,बड़े पुत्र दिनेश यादव, जंगीपुर के विधायक डॉ वीरेन्द्र यादव,उप जिलाधिकारी कासीमाबाद संजय यादव,थानाध्यक्ष मरदह विजय प्रताप सिंह सपा नेता महेंद्र चौहान,पूर्व प्रमुख मरदह विजय सिंह यादव,अवधेश यादव,शिबबालक यादव प्रधान,निर्मल यादव,रामकरन यादव,देवेन्द्र यादव,गुलाब यादव जेई,मुनीब यादव आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button