क्रिकेटर रिंकू सिंह व सांसद प्रिया सरोज की एक साल से हो रही बातचीत
मछलीशहर सीट से सांसद प्रिया ने अपनी बड़ी बहन प्रियंका को बताई थी बात

जौनपुर।मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र से सपा सांसद प्रिया सरोज की क्रिकेटर रिंकू सिंह से शादी लगभग तय है।प्रिया और रिंकू के बीच करीब एक साल से बातचीत हो रही है।इस रिश्ते की चर्चा प्रिया ने सबसे पहले अपनी बड़ी बहन प्रियंका से की थी।प्रिया का कहना है कि पसंद भले उनकी है,लेकिन पिताजी और घरवालों की मर्जी से शादी होगी।केराकत सीट से सपा विधायक तूफानी सरोज ने बताया कि बेटी प्रिया और रिंकू ने शादी का फैसला अपने-अपने परिवारों पर छोड़ा है। दोनों बच्चों की शादी की पहल रिंकू सिंह के पिता खानचंद्र सिंह ने की थी। खानचंद्र सिंह पिछले तीन महीने से उनको शादी की बातचीत के लिए बुला रहे थे।इस संबंध में बृहस्पतिवार को अलीगढ़ गया था।वहां पर मेरे दामाद जज हैं, उन्हीं के घर पर चाय पर शादी को लेकर बातचीत हुई।रिंकू सिंह के पिता अलीगढ़ में गैस सिलिंडर का काम करते हैं।रिंकू सिंह को उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से डिप्टी एसपी बनाए जाने की बात चल रही है।