ग़ाज़ीपुर

पूर्व सीएम धरती पुत्र की द्वितीय पुण्यतिथि पर सजपा ने दी श्रद्धांजलि 

नमन व भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई

नंदगंज गाजीपुर।समाजवादी जनता पार्टी चंद्रशेखर के पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रदेश सचिव व राष्ट्रीय कार्य समिति के सदस्य राम विजय सिंह यादव की अध्यक्षता में उनके आवास कैंप कार्यालय ग्राम चांड़ीपुर में पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश पूर्व रक्षा मंत्री भारत सरकार सपा के संस्थापक धरतीपुत्र जनप्रिय नेता स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की द्वितीय पुण्यतिथि मनाई गई,सजपा नेता ने कहा कि नेताजी आजीवन गरीबों के दर्द को बहुत ही नजदीक से जानते व पहचानते थे,वह हमेशा किसानों के लिए लड़ाई लड़ते रहते थे तथा उनके हित में ही सोचने का काम करते थे,वह अपने मुख्यमंत्रित्व काल में साधन सहकारी समितियां पर सप्ताह में एक दिन सभी विभाग के अधिकारी व कर्मचारी को जनता की समस्याओं को सुनने का आदेश दिया था , जिससे हर समस्या का समाधान हो जाया करता था दूसरा कार्य रक्षामंत्रीत्व काल में उन्होंने शहीद सैनिक का शव घर तक पहुंचाने का आदेश दिया था,जो सराहनी रहा ऐसे थे धरतीपुत्र मुलायम सिंह जिन को शत-शत नमन वह विनम्र भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई,श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में प्रदेश सचिव समाजवादी जनता पार्टी चंद्रशेखर राम विजय सिंह यादव,अजय उपाध्याय,प्रमोद यादव,शिवाश्रय यादव प्रधानाचार्य,नागेंद्र यादव प्रबंधक,भरत सिंह यादव पूर्व प्रधानाचार्य,प्रमोद सिंह आदि लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की संचालन आकाश यादव ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button