ग़ाज़ीपुर

राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड की भव्य किसान गोष्ठी एवम उत्पाद प्रदर्शन किया गया

राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड की भव्य किसान गोष्ठी एवम उत्पाद प्रदर्शन किया गया

गाजीपुर।राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड की भव्य किसान गोष्ठी एवम उत्पाद प्रदर्शन किया गया।मरदह क्षेत्र के‌ नोनरा गांव स्थित मिनी सचिवालय में शुक्रवार को भव्य किसान गोष्ठी के मुख्य अतिथि के आईएएस अजय शंकर सिंह भारत सरकार द्वारा नामांकित निदेशक ने गोष्ठी में किसानों को भारत सरकार के द्वारा वन स्टॉप शॉप प्रधान मंत्री किसान समृद्धि केंद्र के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी।किसानों को जैविक खाद का उपयोग बढ़ा कर रसायनिक खाद की खपत करने पर भी किसानों को प्रेरित किया।केवीके के वरिष्ठ वैज्ञानिक वी के सिंह ने किसानों को कृषि से संबंधित जनपद के अन्य ब्लॉक में किसानों द्वारा आधुनिक खेती के उपयोग करने के तरीकों के बारे में बताया। केवीके पी जी कालेज में बीज की उपलब्धता,केवीके में वैज्ञानिक द्वारा प्लांट हेल्थ चेकअप की सेवाओं के बारे में भी किसानों को अवगत किया।डिप्टी डायरेक्टर कृषि अतेंद्र सिंह ने किसानों को भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार की किसानों की आय बढ़ाने और लाभ पहुंचाने वाली नीतियों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दे।पीएम प्रणाम योजना के बारे में भी किसानों को बताया।राष्ट्रीय केमिकल्स और फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (आर सी एफ) के ओमप्रकाश धायल मुख्य प्रबंधक (विपणन) ने किसानों को आर सी एफ के सभी उत्पाद संतुलित खाद की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी।
किसानों को पीओएस मशीन के द्वारा ही खाद खरीदने पर जोर दिया।इस मौके प्रांजल मिश्र,अक्षत नारायण सिंह,दीपक शर्मा,भाजपा जिला उपाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह,विजय बहादुर सिंह पूर्व ब्लॉक प्रमुख,शशीप्रकाश सिहं,वशिष्ठ सिंह, अंजनी सिंह,मुन्ना चौहान,एडीओ एजी राममिलन गोड़,बृज भान सिंह,वशिष्ठ सिंह,अवधेश सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button