अंतर्राष्ट्रीय

विंध्याचल यादव सुनियोजित तरीके से फंसाया गया:जियारत हुसैन

बाबा भगेलू दास इण्टर कॉलेज करुई बहलोलपुर परीक्षा केंद्र पर प्रधानाचार्य की देखरेख में बायोमैट्रिक जांच कराने का आरोप

गाजीपुर।दुल्लहपुर थाना क्षेत्र में सार्वजनिक परीक्षा में फर्जीवाड़े का गंभीर मामला सामने आया है।स्पेशल टास्क फोर्स की सूचना पर पुलिस ने परीक्षा केंद्र पर दूसरे अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा देने के आरोप में दो लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा।पुलिस के अनुसार परीक्षा केंद्र पर बायोमैट्रिक जांच बिना कराए कराई गई थी परीक्षा।आरोप है कि परीक्षा केंद्र बाबा भगेलू दास इण्टर कॉलेज करुई बहलोलपुर परीक्षा केंद्र पर प्रधानाचार्य की देखरेख में बायोमैट्रिक जांच कराए बिना परीक्षार्थी शुभम यादव (अनुक्रमांक 1262105831) के स्थान पर दूसरे युवक को परीक्षा दिलाई गई।बताया गया कि है शुभम यादव पुत्र रविन्द्र यादव की जगह शिवम यादव पुत्र महेन्द्र यादव,निवासी ग्राम कंधेरी थाना सराय लखंसी जनपद मऊ,परीक्षा देते हुए पाया गया।एसटीएफ की शिकायत पर मुकदमा दर्ज हुआ है। वहीं दूसरी ओर वित्तविहीन शिक्षक महासभा उत्तर प्रदेश के प्रधान महासचिव जियारत हुसैन ने जिला प्रशासन पर सवालिया निशान लगाते हुए इसे सुनियोजित साजिश करार देते हुए प्रधानाचार्य विन्धाचल यादव को फंसाने का आरोप लगाया गया है।उन्होंने ने कहां कि परीक्षा केन्द्र पर वाह्य केन्द्र व्यवस्थापक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट कि भी नियुक्ति विभाग द्वारा परीक्षा को सुचिता पूर्ण करानें के लिए लगाया गया है।यदि परीक्षा केन्द्र पर कोई परीक्षार्थी नकल करते हुए या मुन्ना भाई के रूप में परीक्षा दे रहा है तो इसके लिए केवल प्रधानाचार्य अकेले थोड़े ही दोषी हो सकता है इसमें वाह्य केन्द्र व्यवस्थापक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट और कक्ष में कक्ष निरीक्षक जिनके पास मिलान पत्र होता है इसके बाद भी क्या कर रहे थे निश्चित इनको भी इस दोष से मुक्त नहीं किया जा सकता।केवल प्रधानाचार्य पर कार्यवाही किए जाने से निष्पक्ष कार्यवाही नहीं मानी जा सकती निश्चित कुछ साजिश लगती है इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।अन्यथा हम आन्दोलन के लिए बाध्य होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button