अंतर्राष्ट्रीय

छात्रों ने दौड़,लंबी कूद,कबड्डी,खो-खो और पीटी शो जैसे विभिन्न खेलों में भाग लिया:विशाल सिंह

मरदह‌ क्षेत्र के कबीरपुर कंसहरी गांव स्थित एस.टी.एस.इण्टर नेशनल स्कूल के परिसर में चल रहा

गाजीपुर।जिले मरदह‌ क्षेत्र के कबीरपुर कंसहरी गांव स्थित एस.टी.एस.इण्टर नेशनल स्कूल के परिसर में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आगाज किया गया।इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय के प्रबंध निदेशक विशाल सिंह ने मां सरस्वती के चित्र समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।संबोधन में कहा कि शिक्षा के साथ खेलकूद बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं।उन्होंने खेलों को अनुशासन और टीम भावना सिखाने वाला बताया।दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में छात्रों ने दौड़,लंबी कूद,कबड्डी,खो-खो और पीटी शो जैसे विभिन्न खेलों में भाग लिया।छोटे बच्चों के लिए आयोजित मनोरंजक दौड़ विशेष आकर्षण का केंद्र रही।विद्यालय के प्रधानाचार्य ज्ञान प्रकाश सिंह ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।वाइस प्रधानाचार्या प्रतिष्ठा सिंह के नेतृत्व में शिक्षक-शिक्षिकाओं ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।विद्यालय के समस्त स्टाफ ने खेल के मैदान पर अनुशासन और खेल भावना बनाए रखने में सक्रिय योगदान दिया।इस मौके पर सुनीता,अशोक,अमन, अभय,श्रीकांत,सरस्वती, फरहीन,मिनाक्षी,श्वेता सिंह,श्वेता तिवारी,उज्मा, सिमरन,पल्लवी,शिखा,भूमि,आजमा,ज़ोया आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button