पूर्व कैबिनेट मंत्री कैलाश यादव की 10 वीं पुण्यतिथि 9 फरवरी को दिग्गजों का जमावड़ा
सोमवार को प्रात: 10 बजे से लुटावन महाविद्यालय सकरा जैतपुरा गाजीपुर में मनाया जायेगा

गाजीपुर।पूर्व कैबिनेट पंचायती राज मंत्री कैलाश यादव की 10 वीं पुण्यतिथि समारोह 9 फरवरी दिन सोमवार को प्रात: 10 बजे से लुटावन महाविद्यालय सकरा जैतपुरा गाजीपुर में मनाया जायेगा।यह जानकारी विधायक डा.वीरेंद्र यादव ने दी है।उन्होने समस्त जनपदवासियों से कार्यक्रम में उपस्थित होने का अपील किया है।बता दें कि स्वर्गीय कैलाश यादव पूर्वांचल में सपा के कद्दावर नेता माने जाते थे।पूर्व मंत्री की छवि जमीन से जुडे नेता की रही है।उन्होंने ग्राम पंचायत से पंचायतीराज मंत्री तक का सफर किया था। गाजीपुर के एक छोटे से गांव जैतपुरा के मामूली किसान परिवार में 10 जुलाई 1951 को जन्मे कैलाश यादव सर्वप्रथम 1988 में ग्राम सभा के प्रधान निर्वाचित हुए थे।
तीन बार बने थे विधायक
1995-96 के दौरान वह जिला पंचायत के सदस्य भी रहे। 1996 में 13 वीं विधानसभा में सदस्य के तौर पर निर्वाचित होकर विधानसभा पहुंचे। 2002 में वह 14वीं विधानसभा के लिए फिर निर्वाचित हुए। 2002-03 में वह प्राक्कलन समिति के सदस्य रहे। 2003 में मुलायम सिंह के मंत्रीमंडल में राजस्व और औद्योगिक विकास मंत्री बनाये गए। 2007 के विधानसभा चुनाव में इन्हे हार का समाना करना पडा, लेकिन 2012 में वह 16वीं विधानसभा के लिए निर्वाचित होकर तीसरी बार विधानसभा पहुंचे। 2012-13 के दौरान वे प्राक्कलन समिति के सदस्य थे और फिर अखिलेश के मंत्रीमंडल में उन्हें पंचायती राज्य मंत्री की जिम्मेवारी मिली थी।
कार्यकर्ताओं से बातचीत के दौरान तबियत हुई थी खराब बता दें कि 7 फरवरी 2016 को कैलाश यादव गाजीपुर के जैतपुरा स्थित अपने पैतृक आवास में कार्यकर्ताओं से बातचीत कर रहे थे।इसी दौरान उनकी तबियत अचानक खराब हो गई थी।बेहोशी की हालत में उन्हे गाजीपुर जिला अस्पताल ले जाया गया था। उनकी गंभीर हालत के मद्देनजर उन्हे वाराणसी से इलाज के लिए एयर एम्बुलेंस के जरिये गुड़गांवा स्थित मेदांता अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई थी।



