अंतर्राष्ट्रीय
उप जिलाधिकारी कासीमाबाद को पत्रक सौंप किया घरौनी बनाने की मांग
घरौनी बना उसके बाद ठंडे बस्ती में डाल दिया गया

गाजीपुर।गंगौली गांव निवासी समाजसेवी मिनहाज अंसारी ने उप जिलाधिकारी कासीमाबाद को पत्रक सौंप किया घरौनी बनाने की मांग।शुक्रवार को समाजसेवी मिनहाज अंसारी गंगौली निवासी ने कासिमाबाद उप जिलाधिकारी लोकेश कुमार से एक मुद्दे पर सरकार की एक अच्छी स्वामित्व योजना के तहत चल रहे योजना को लेकर गंगौली ग्राम सभा में अब तक 25 लोगों का घरौनी बना उसके बाद ठंडे बस्ती में डाल दिया गया इस पर मिनहाज अंसारी की उप जिलाधिकारी से वार्ता हुई और उन्होंने आश्वासन दिलाया कि जल्द ही ग्राम सभा गंगौली की घरौनी बनाकर के ग्राम सभा के लोगों को समर्पित किया जाएगा।इसके लिए मिनहाज अंसारी द्वारा उप जिलाधिकारी कासिमाबाद को धन्यवाद दिया गया।इस मौके पर सबू हुसैन,मेराज अंसारी,रेहान अब्बास,जियाउद्दीन अंसारी आदि उपस्थित रहे।



