अंतर्राष्ट्रीय

वाट्सप फेसबुक अपत्तिकनक पोस्ट डालने पर पूर्व ग्राम प्रधान ने दर्ज कराया चार के विरुद्ध मुकदमा

आईजी वाराणसी को दिए गए प्रार्थना पत्र को संज्ञान में लेकर पुलिस ने किया मुकदमा पंजीकृत

गाजीपुर।मरदह वाट्सप फेसबुक अपत्तिकनक पोस्ट डालने पर पूर्व ग्राम प्रधान ने दर्ज कराया चार के विरुद्ध मुकदमा।थानाध्यक्ष तारावती यादव ने बताया कि वृहस्पतिवार को थाना क्षेत्र के नसीरुद्दीनपुर की वर्तमान ग्राम प्रधान रमिता यादव के पति एवं पूर्व ग्राम प्रधान सीताराम यादव के द्वारा आईजी वाराणसी को दिए गए प्रार्थना पत्र को संज्ञान में लेकर पुलिस ने नसीरुद्दीनपुर गांव निवासी रिषिकेश यादव,दीपक यादव,प्रियंका यादव,आशा यादव के विरुद्ध फेसबुक,वाट्सप पर उनके परिवार के विरुद्ध अपत्तिकनक बाते लिखकर प्रताड़ित करने गाली गलौज करने एवं जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है।पूर्व ग्राम प्रधान सीताराम यादव ने प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि विपक्षीयो द्वारा जमीन सम्बन्धी विवाद को लेकर उनके पूरे परिवार के विरुद्ध फेसबुक, वाट्सप पर आपत्तिजनक प्रताड़ित करने के साथ ही गाली एवं जान से मारने की धमकी दी जा रही है।विपक्षी से चल रहे जमीन सम्बन्धी मुकदमे में चकबन्दी न्यायालय में मेरे पक्ष में आदेश पारित होने पर विपक्षियों द्वारा मेरे पुत्र सोनू यादव की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर इस तरह की हरकतें की जा रही है।थानाध्यक्ष तारावती यादव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर पुलिस विधिक कार्यवाही में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button