अंतर्राष्ट्रीय
संविधान केवल कानूनों का दस्तावेज नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों के अधिकार
टिसौरी गांव स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर आदर्श इण्टर कॉलेज के प्रांगण में 77 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया

गाजीपुर।जिले मरदह क्षेत्र के टिसौरी गांव स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर आदर्श इण्टर कॉलेज के प्रांगण में 77 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष सुनील राम ने झंडारोहण करते हुए कहा कि संविधान केवल कानूनों का दस्तावेज नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों के अधिकारों,कर्तव्यों और समान अवसरों की गारंटी है।विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे संविधान में निहित समानता, न्याय, स्वतंत्रता और बंधुत्व के मूल्यों को अपने जीवन में उतारें और एक जिम्मेदार,अनुशासित व जागरूक नागरिक बनकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाएँ।उनके विचारों ने छात्रों के भीतर देश के प्रति समर्पण,सामाजिक समरसता और कर्तव्यनिष्ठा की भावना को और मजबूत किया।



