अंतर्राष्ट्रीय

हरहरी गांव स्थित शम्भू नारायण महाविद्यालय में 77 वां गणतंत्र दिवस समारोह पूर्वक मनाया

मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा कृष्ण बिहारी राय ने झंडारोहण किया

गाजीपुर।जिले के मरदह ब्लाक क्षेत्र के हरहरी गांव स्थित शम्भू नारायण महाविद्यालय में 77 वां गणतंत्र दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने दर्जनों प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब वाहवाही बटोरने का कार्य किया।मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा कृष्ण बिहारी राय ने झंडारोहण करते हुए गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज का संस्कारवान,शिक्षित और जागरूक विद्यार्थी ही कल के सशक्त, आत्मनिर्भर और विकसित भारत की नींव रखेगा।यह आयोजन संविधान के मूल्यों को जन-जन तक पहुँचाने,नई पीढ़ी को राष्ट्रनिर्माण के लिए प्रेरित करने और लोकतांत्रिक चेतना को सुदृढ़ करने वाला एक प्रभावशाली और स्मरणीय आयोजन सिद्ध होगा।इस मौके पर अवधेश राजभर, प्रमोद राय, मुन्ना राजभर, राजेश सिंह, जवाहर चौहान,अनील राजभर, मृत्युंजय सिंह, धनंजय ओझा,आयुष चौहान,श्यामबली सिंह,शशिकांत सिंह, ओमप्रकाश राय,संजय विक्रम सिंह,अमित तिवारी,अखिलेश राजभर,स्वामीनाथ,बृजेश सिंह,प्राचार्य डॉ रामदरश सिंह कुशवाहा,प्रबंधक राजेन्द्र चौबे,श्रीनिवास चौहान, कंचन गुप्ता,निशा यादव,मनोज चौबे,कन्हैया राजभर,राहुल विश्वकर्मा,अच्छेलाल राजभर,विपिन पाण्डेय,राजेश राजभर,छोटू राजभर,लल्लन राजभर,सुधीर वर्मा,संरक्षक आशुतोष कुमार चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button