सी.पी.आई.स्कूल हरिकरनपुर बिजौरा में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस
सी.पी.आई.स्कूल हरिकरनपुर बिजौरा में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

गाजीपुर।जिले के बिरनो ब्लाक क्षेत्र के हरिकरनपुर चौथी गांव स्थित सी.पी.आई. स्कूल में गणतंत्र दिवस का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत समाजसेवी निर्मल यादव व विद्यालय के प्रधानाध्यापक पारस प्रजापति द्वारा ध्वजारोहण कर की गई।ध्वजारोहण के उपरांत राष्ट्रगान गाया गया,जिससे पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया।इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीत,भाषण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए,जिनकी सभी ने सराहना की।प्रधानाध्यापक पारस प्रजापति ने अपने संबोधन में गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को संविधान,लोकतंत्र एवं देश के प्रति अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, कर्मचारीगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।अंत में मिष्ठान वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।



