अंतर्राष्ट्रीय

भगेलू दास शिक्षण संस्थान में गणतंत्र दिवस की रही धूम:अरविन्द वर्नवाल प्रधानाचार्य

छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीत,भाषण,कविता पाठ एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए

गाजीपुर।जिले के भगेलू दास शिक्षण संस्थान मटेहूं में
77 वां गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया।कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः ध्वजारोहण के साथ हुई,जिसके पश्चात राष्ट्रगान गाया गया और तिरंगे को सलामी दी गई।इस अवसर पर विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीत,भाषण,कविता पाठ एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए,जिन्हें उपस्थित लोगों ने खूब सराहा।बच्चों ने अपने कार्यक्रमों के माध्यम से देश के संविधान,स्वतंत्रता सेनानियों एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। प्रधानाचार्य अरविंद वर्नवाल एवं शिक्षकों ने अपने संबोधन में संविधान की गरिमा,अधिकारों एवं कर्तव्यों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को एक जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा दी।उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें लोकतंत्र,समानता और भाईचारे के मूल्यों को अपनाने का संदेश देता है।कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।अंततः राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।पूरे आयोजन में शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता रही।रिपोर्ट:धर्मेंद्र कुमार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button