मिलते थे चोरी-चोरी परिजनों को हुई जानकारी करा दी प्रेम शादी
बद्धोपुर चट्टी स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर के परिसर में युगल जोड़ी प्रेमी-प्रेमिका ने लिया सात फेरे

गाजीपुर।जिले के बिरनो थाना क्षेत्र के अंतर्गत बद्धोपुर चट्टी स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर के परिसर में युगल जोड़ी प्रेमी-प्रेमिका ने लिया सात फेरे।मालूम हो कि मऊ जिले के चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के जसड़ा सेचुंई गांव निवासी प्रेमी युवक अमित राजभर उम्र 18 वर्ष पुत्र सुनील राजभर का नीतू राजभर 18 वर्ष पुत्री राजेंद्र राजभर ग्राम कुसरना कोइलारी थाना जहानगंज जिला आजमगढ़ के वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था दोनों लुके छुपें आपस मिलते-जुलते थे जिसकी भनक दोनों के परिजनों को लगी तो काफी नोंकझोंक के साथ ही पंचायत बैठी जिसमें दोनों परिवारों के रजामंदी पर बद्धोपुर हनुमान मंदिर में प्रेम-विवाह सम्पन्न हुआ वर-वधू पक्ष ने मिलकर दोनों को दिया खूब आशीर्वाद,मंदिर में धार्मिक रीति-रिवाजों के बीच वर-वधू ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई और सात फेरे लेकर दांपत्य जीवन की शुरुआत की।विवाह के अवसर पर दोनों परिवारों के लोग एक साथ उपस्थित रहे और अपने-अपने बच्चों को आशीर्वाद देकर उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की।परिजनों की सहमति और मौजूदगी से समारोह में खुशी और सौहार्द का माहौल देखने को मिला।स्थानीय लोगों ने कहा कि परिवार की रजामंदी से हुआ यह प्रेम विवाह समाज में आपसी समझ,विश्वास और सद्भाव का संदेश देता है।कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
रिपोर्ट-धर्मेन्द्र कुमार



