अंतर्राष्ट्रीय

मैपिंग के कार्य को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए विभागीय तालमेल पर जोर

नो मैपिंग वाले क्षेत्रों की जमीनी हकीकत जानने के बाद

गाजीपुर।मरदह।ब्लॉक मुख्यालय सभागार में मंगलवार को S.I.R. (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन रिपोर्ट) के तहत ‘नो मैपिंग’ नोटिस पर एक महत्वपूर्ण सुनवाई हुई। इस बैठक में विधानसभा क्षेत्र 377 जहूराबाद के विभिन्न बूथों और क्षेत्रों में मैपिंग संबंधी विसंगतियों पर विस्तृत चर्चा की गई।सुनवाई के दौरान विधानसभा जहूराबाद के भाग संख्या 34 से 52 तक, साथ ही 55, 56, 61 और 68 पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया।इन क्षेत्रों में मैपिंग न होने या तकनीकी त्रुटियों के कारण आ रही समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिए गए।बैठक की अध्यक्षता बाल विकास परियोजना अधिकारी सीडीपीओ धनेश्वर राम ने की। उन्होंने डेटा मैपिंग के कार्य को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए विभागीय तालमेल पर जोर दिया।इस सुनवाई में शिक्षा विभाग से संबंधित एबीएसए दीनानाथ साहनी और शिक्षक संकुल,बाल विकास विभाग से मुख्य सेविकाएं व कर्मचारी,तथा पंचायत और राजस्व विभाग के प्रतिनिधि सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।नो मैपिंग वाले क्षेत्रों की जमीनी हकीकत जानने के बाद, मौजूद अधिकारियों को जल्द से जल्द अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के सख्त निर्देश दिए गए।अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शासन की मंशा के अनुरूप डेटा फीडिंग और मैपिंग में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।इस मौके पर संजय,रविन्द्र,राजेश चौबे, हिमांशू, विरेन्द्र आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button