माता तपेश्वरी शिक्षण संस्थान में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस
6 किलोमीटर लम्बी दूरी की प्रभातफेरी विद्यालय परिसर से बैंड बाजे के साथ निकाली

गाजीपुर।जिले मरदह ब्लाक मुख्यालय मार्ग पर स्थित प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान में 77 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।माता तपेश्वरी इण्टर कॉलेज व सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों में संयुक्त रूप से 6 किलोमीटर लम्बी दूरी की प्रभातफेरी विद्यालय परिसर से बैंड बाजे के साथ निकाली जो पूरे नगर व गांव भम्रण के बाद पुनः विद्यालय में आकर समाप्त हुई।जिसके पूर्व माता तपेश्वरी इण्टर कॉलेज में झंडारोहण समाजसेवी प्रहलाद सिंह ने करते हुए तिरंगे की सलामी ली।तथा सरस्वती शिशु मंदिर में प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार तिवारी ने किया तथा संत लखन दास पीजी कॉलेज में
प्रबंध निदेशक जितेन्द्रनाथ पांडेय व प्रबंधक कलावती सिंह ने संयुक्त रूप से करते हुए।गणतंत्र दिवस के उत्सव पर प्रकाश डालने का कार्य किया।प्रधानाचार्य अंजनी कुमार श्रीवास्तव,जोगेंद शर्मा,प्रवीण पाण्डेय, रामअवतार यादव,पूर्णमासी मौर्य,शिवकुमार सिंह, रामनाथ यादव,सुरेन्द्र यादव,लौवटू पासवान आदि उपस्थित रहे।



