वीर लोरिक सम्पति सिंह यादव इंटर कॉलेज में बालिका दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
वीर लोरिक सम्पति सिंह यादव इंटर कॉलेज में बालिका दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

गाजीपुर।वीर लोरिक सम्पति सिंह यादव इंटर कॉलेज, जुझारपुर हरिहरपुर में बालिका दिवस बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बालिकाओं में नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास के विकास हेतु एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के अंतर्गत अर्चना भारती को एक दिन के लिए प्रधानाचार्य,मंताशा खातून को सह-प्रधानाचार्य तथा वर्षा यादव को विद्यालय का संचालक बनाया गया। छात्राओं ने अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा,आत्मविश्वास एवं जिम्मेदारी के साथ किया, जिससे विद्यालय का वातावरण प्रेरणादायक बन गया।कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाना एवं उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना था। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य वीर बहादुर यादव ने बालिका सशक्तिकरण पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बालिकाएं आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं और उन्हें समान अवसर मिलना चाहिए।इस कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण राकेश सर, सोनू सर, आदर्श सर, गौतम सर, जितेंद्र सर, अंगद सर, अमरनाथ सर, रितेश सर, मातादीन सर, संदीप सर, राजेश सर, विपिन सर, रामबचन सर तथा शिक्षिकाएं श्वेता मैम, अंतिमा, नीलम, रजनी, स्वीटी, साक्षी मैम आदि उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।
कार्यक्रम के माध्यम से समाज को यह संदेश दिया गया कि बालिकाएं किसी से कम नहीं हैं और उन्हें आगे बढ़ने के लिए हर संभव सहयोग मिलना चाहिए।



