स्व.नगीना यादव के तीसरी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया
कंबल व प्रसाद वितरित करके पुण्य आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना हुआ

गाजीपुर।मरदह।विकासखण्ड के बसवारी गांव में एक होनहार पुत्र ने अपने पिता के पुण्यतिथि पर दिखाई दरियादिली तो क्षेत्र में बना चर्चा का विषय।पिता की यादों को सहेजते हुए पिता पुत्र के रिश्ते को अटूट प्रेम के बंधन को मजबूती देते हुए समाज में एक संदेश देने का कार्य किया।जो गांव से लेकर शहर तक अपने माता पिता को रूखसत करने वालों को आइना दिखाने का भी कार्य किया।
गांव की वर्तमान ग्राम प्रधान कालिंदी देवी के पति पूर्व प्रधान स्व.नगीना यादव के तीसरी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसमें किया गया जरूरतमंदों को कंबल दान।ऐसे आयोजनों से कमजोर लोगों को इस कड़ाकेदार ठंड में सबंल मिलने का कार्य होता है।
मृतक के पुत्र युवा समाजसेवी कमलेश यादव ने अपने पिता नगीना यादव की तृतीय पुण्यतिथि को यादगार बनाने हुए इस अवसर पर श्रद्धां भाव से कार्यक्रम का आयोजन किया।इस मौके पर उनके परिजनों एवं समर्थकों द्वारा गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों के बीच 151 कंबल का वितरण कर दान-पुण्य कार्य किया गया।तथा विशाल भण्डारे में प्रसाद भी वितरित किया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने स्व.नगीना यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें दलिय सीमा तोड़कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि देने का कार्य किया।इस मौके पर प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष राधेश्याम सिंह यादव
ने उनके कार्यकाल और समाज के प्रति किए गए योगदान को याद करते हुए कहा कि वे हमेशा जनसेवा के लिए समर्पित रहे।कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे पर खुशी दिखाई दी।कार्यक्रम अति शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और अंत में सभी ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
इस मौके पर मनीष यादव,गोपाल यादव,जनार्दन राम, अनिल यादव,वकील राम,रामाकांत यादव,धर्मेन्द्र यादव, सर्वानंद सिंह, राजीव यादव,संजय यादव,रामकरन यादव, ओमप्रकाश यादव, कैलाश यादव, अवधेश यादव, शैलेन्द्र सिंह, विनोद यादव, सुदर्शन यादव, रामनारायण यादव,लालू चौबे, सुबेदार यादव,हरिनारायण यादव आदि मौजूद रहे।अंत में आयोजक कमलेश यादव ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कृतज्ञता ज्ञापित किया।



