पूर्व ग्राम प्रधान बोगना की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा,300 लोगों को वितरित किए गए अंगवस्त्र
पूर्व ग्राम प्रधान बोगना की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा,300 लोगों को वितरित किए गए अंगवस्त्र

बिरनो गाजीपुर।स्थानीय ब्लॉक अंतर्गत बोगना गांव में पूर्व ग्राम प्रधान स्व. रामबली चौहान की पुण्यतिथि सोमवार को श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जंगीपुर विधायक डा विरेन्द्र यादव व विशिष्ट अतिथि जंगीपुर विधानसभा के भाजपा के पूर्व प्रत्याशी कुंवर रमेश सिंह पप्पू रहे। सभा की शुरुआत स्व. रामबली चौहान के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करने से हुई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुंवर रमेश सिंह पप्पू ने कहा कि स्व. रामबली चौहान आजीवन गरीब, दलित और कमजोर वर्गों की सेवा में समर्पित रहे। वे वास्तव में गरीबों के मसीहा थे। भले ही वे आज हमारे बीच नहीं हैं, किंतु उनके विचार और सेवा भाव समाज को प्रेरित करते रहेंगे। इस अवसर पर गरीब, दिव्यांग, विधवा और वृद्ध सहित लगभग 300 लोगों को अंगवस्त्र वितरित कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान कुंवर रमेश सिंह पप्पू, गुड्डू यादव, रामनरायण यादव ,सुबास राम, जितेंद्र चौहान, गोवर्धन बिंद, संतोष सिंह, राजेंद्र राम, रामजन्म चौहान, बब्बन चौहान, राजेश यादव, चितरंजन चौहान, सुर्यनाथ सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुबास राम ने की जबकि संचालन भाजपा नेता डॉ. अनिल राजभर ने किया। अंत में कार्यक्रम संयोजक प्रभाकर चौहान ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।



