अंतर्राष्ट्रीय

जोश और जज्बा हो तो बदल सकती है किसी भी गांव की तस्वीर

‌गांव की दिशा और दशा बदलने के लिए ग्राम प्रधान पद का चुनाव लड़ा

गाजीपुर।हर काम आसान लगने लगता हैं,जब जुनून सर पर सवार होता है।यह पंक्ति किसी शायर ने सच ही कहा है जब आपके अंदर दिल में जोश और जज्बा हो तो फिर काम करने से कोई रोक नहीं सकता,यह बात सटीक कासिमाबाद ब्लॉक के पाली ग्राम प्रधान कौशल किशोर राय पर फिट बैठती है जिन्होंने गांव की दिशा और दशा बदलने के लिए ग्राम प्रधान पद का चुनाव लड़ा और एक बड़ी जीत 2021 में दर्ज की और उसके बाद शुरू की पाली ग्राम पंचायत को विकास की पटकथा।बीच में ही सरकारी नौकरी से बीआरएस लेकर गांव सभा का चुनाव केवल और केवल गांव के विकास करने के जज्बे को बरकरार रखा,और विकास के क्रम में अमृत सरोवर योजना के अंतर्गत तालाब का सुंदरीकरण,जिला पंचायत और शासन से कई सड़कों का निर्माण,गांव में अस्पताल,प्राचीन सत्ती मां के पोखरे का जीर्णोद्धार और सुंदरीकरण खेलकूद और लोगो के व्यायामशाला,आदि का निर्माण करवाया,क्षेत्र के लोगों के लिए वाराणसी जाने की समस्या को लेकर परिवहन विभाग से पाली से वाराणसी के लिए रोडवेज बस का संचालन कराया,अभी भी गांव में लाइट लगवाने का कार्य भी प्रस्तावित है,इस उत्कृष्ट कार्य के लिए तत्कालीन जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने सम्मानित भी किया इसके बाद 26 जनवरी की परेड में गाजीपुर जिले से इकलौते ग्राम प्रधान थे जिनको गणतंत्र दिवस में आमंत्रित किया गया था,हालांकि कौशल किशोर राय का सपना गांव को एक मॉडल गांव बनाने की है जिसके अंतर्गत जो लोगों की मूलभूत आवश्यकताएं है उसको गांव में ही पूरा किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button