COP-30 में प्रतिनिधित्व कर रहे हैं मऊ के लाल शक्ति सिंह UN(ECOSOC)— G20–Y20 से लेकर UNFCCC तक निरंतर वैश्विक नेतृत्व
जनपद के गौरव और युवाओं के प्रेरणास्रोत शक्ति सिंह को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की आवाज़

मऊ।जनपद के गौरव और युवाओं के प्रेरणास्रोत शक्ति सिंह को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की आवाज़ बनने का एक और बड़ा अवसर मिला है। G20–Y20 भारत और बाद में ब्राज़ील में भी भारतीय प्रतिनिधि के रूप में उनके उत्कृष्ट योगदान के बाद अब उन्हें COP-30 (UNFCCC की 30वीं बैठक) में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए सरकार द्वारा नामित किया गया है।
COP-29 में भागीदारी के बाद, अब शक्ति सिंह पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव जी के साथ ब्राज़ील के बेलेम में भारत की ओर से अपना पक्ष मजबूती से प्रस्तुत कर रहे हैं। COP-30: 10 नवंबर से 21 नवंबर 2025 — विश्व का सबसे बड़ा जलवायु सम्मेलन संपन्न आयोजित था। यह महत्वपूर्ण वैश्विक सम्मेलन 21 नवंबर को समाप्त हुआ।
इसमें लगभग 198 देशों के प्रतिनिधि, शीर्ष वैज्ञानिक, वैश्विक व्यापारिक नेता तथा कई अंतरराष्ट्रीय संस्थाएँ शामिल हुईं।
COP-30 का मुख्य फोकस बढ़ते तापमान, बिगड़ते मौसम, समुद्र स्तर में वृद्धि और जलवायु परिवर्तन के चलते कमजोर समुदायों पर पड़ रहे गंभीर प्रभावों पर रहा।
शक्ति सिंह इसके पूर्व G20 और Y20 में भी दे चुके हैं प्रभावशाली योगदान। इन्होंने UN (ECOSOC)और G20-Y20 India (2023) में तथा G20 और Y20 Brazil (2024) में भारत के प्रतिनिधि के रूप में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं। उनकी सक्रिय भागीदारी और वैश्विक मुद्दों पर सटीक दृष्टिकोण ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की साख को और मजबूत किया है। भारत के प्रभावी दृष्टिकोण को दुनिया तक पहुँचाया।
COP-30 में शक्ति सिंह ने भारत की जलवायु प्रतिबद्धताओं, सतत विकास लक्ष्यों, अक्षय ऊर्जा के बढ़ते कदम, तथाप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की “Lifestyle for Environment (LiFE)” जैसी वैश्विक पहलों को व्यापक रूप से प्रस्तुत किया।
दूरभाष पर बात करते हुए शक्ति ने कहाकी “भारत आज जलवायु नेतृत्व में एक निर्णायक भूमिका निभा रहा है। COP-30 में भारत की सोच और नीतियों को दुनिया के सामने रखना मेरे लिए बड़े सम्मान की बात है।” अंतरराष्ट्रीय मंचों पर लगातार सक्रिय उपस्थिति के कारण शक्ति सिंह आज न केवल मऊ बल्कि उत्तर प्रदेश और पूरे भारत के युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुके हैं।



