उच्च प्राथमिक विद्यालय केलही कायाकल्प योजना फिसड्डी साबित
भगवान भरोसे चल रहा विद्यालय 6 अध्यापक 60 बच्चे

गाजीपुर।जिले के बिरनो ब्लाक क्षेत्र के परिषदीय विद्यालय में वर्षों बाद भी मूलभूत सुविधाएं नदारद।मिशन कायाकल्प साबित हो रहा फिसड्डी।जब इसकी हकीकत जानने के लिए शुक्रवार को पड़ताल किया गया तो उच्च प्राथमिक विद्यालय केलही पर देखा गया कि विद्यालय के चारदिवारी पर चूना कली भी नहीं है,जिससे स्कूल काफी बदसूरत दिख रहा स्कूल,चारों ओर घास फूंस कूश खतवार उगे हैं।परिसर में वर्षों बाद इण्टरलाकिंग, टाइल्स करण, मिट्टी भराई अधूरी पड़ी है,डेक्स ब्रेंच की कमी से भी छात्र छात्राएं जूझ रहे हैं।गांव के राजेश राजभर ने बताया कि पंजीकृत 60 छात्र छात्राओं के सापेक्ष विद्यालय पर एक प्रधानाध्यापक व तीन सहायक अध्यापक दो अनुदेशक तैनात हैं।विद्यालय पर मिशन कायाकल्प के तहत ग्राम पंचायत निधि से लाखों रुपए खर्च किए गये परन्तु स्थिति जस की तस बनी हुई है।शुक्रवार को 35 छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।इस संबंध में खंड शिक्षाधिकारी मिन्हाज आलम ने बताया कि मामले की मामले की जानकारी लेकर अधूरे कार्य पूर्ण कराया जाएगा।



